Thu. Apr 18th, 2024
    तैमुर अली खान और यश जौहर

    करण जौहर और करीना कपूर की दोस्ती के किस्से तो हम सभी ने सुने हैं। दोनों कई मौके पर एक साथ देखे जाते हैं और गॉसिप करना दोनों को ही पसंद है।

    करीना कपूर और करण जौहर साथ में ही क्रमशः माता और पिता बने हैं। करण जौहर ने सेरोगेसी के द्वारा अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश को जन्म दिया है वहीं करीना कपूर सबके चहेते तैमुर अली खान की माँ हैं।

    करण जौहर ने हाल ही में अपने बेटे यश की तैमुर अली खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें करण ने लिखा है कि,”आल हार्ट !! #तैमुरएंडयश।” तैमुर एक उजले लाल रंग की शर्ट और यश नीले रंग की शर्ट पहने दिख रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bpww1dvjA5_/

    https://www.instagram.com/p/BpwJZ55DRZ1/

    https://www.instagram.com/p/Bpw6Mnkjl4O/

    दोनों एक बड़े से दिल के आकार के खिलौने से खेल रहे हैं। करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों की एक तस्वीर भी शेयर की है। करण जौहर ने रविवार अपने बच्चों के साथ गुज़ारा है।

    तैमुर अली खान हाल ही में बच्चों की एक दिवाली पार्टी में नज़र आए थे उनके साथ वहां उनके साथ उनकी चचेरी बहन इनाया भी मौजूद थीं। तैमुर ने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था वहीं इनाया ने लहंगा पहना था।

    https://www.instagram.com/p/BpphylCD-xM/

    अर्पिता खान के घर हुई हेलोवीन पार्टी में छोटे नवाब, छोटे ड्रेकुला बने नज़र आए वहां करण जौहर के दोनों बच्चे भी हेलोवीन कॉस्टयूम में दिखे।

    https://www.instagram.com/p/BplpYrpDFAr/

    https://www.instagram.com/p/Bpmu9rqgYQh/

    https://www.instagram.com/p/BpmeUC5A8p5/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *