Wed. Apr 24th, 2024
    मिताली राज

    इस साल अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को महिला विश्व कप में फाइनल तक पहुंचाने वाली खिलाड़ी मितली राज को तेलंगाना सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की नकद राशि और 600 वर्ग फुट ज़मीन दिया गया हैं। आपको बता दें तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के आदेश द्वारा यह सम्मान का कार्य राज्य के खेल मंत्री टी पद्माराव ने किया। इसके साथ ही मंत्री ने मिताली के कोच आरएसआर मूर्ति को भी 25 लाख रुपए ईनाम स्वरुप दिए। दरअसल, यह साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम और खासकर कप्तान मिताली राज के नीजि कीर्तिमानों के लिए भी विशेष रहा है।

    आपको बता दें इस साल मिताली राज, इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी और कप्तान शेर्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे जायद रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है, साथ में वह ICC की वनडे सूचि में नंबर 1 के स्थान पर बनी हुई है। हालहीं में ICC ने उन्हें अपनी 2017 वर्ष की एकादश में भी शामिल किया है।

    मिताली राज

     MatInnsNORunsHSAve10050CtSt
    Tests Insights on women test1016366321451.0014110
    ODIs Insights on women odi186167476190114*51.58649450
    T20Is Insights on women t20i636116170873*37.95010160