Thu. Apr 25th, 2024
    तेजस्वी यादव: भाजपा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में 100 सीटों से ज्यादा हार जाएगी

    राष्ट्रिय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में 100 सीटों से ज्यादा हार सकती है क्योंकि विपक्षी पार्टी ने मिलकर भगवा पार्टी को हराने का उद्देश्य बनाया है। 2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा ने इन तीनो राज्यों से 105 सीटें जीती थी।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे तो उन्होंने कहा-“उद्देश्य भाजपा को हराने का है। हाल ही में, राहुल गाँधी ने भी कहा था कि वो वहां रहे या नहीं, भाजपा जितनी नहीं चाहिए। इतना काफी है। सपा-बसपा यहाँ जीतेंगे और हम बिहार में जीतेंगे।”

    सपा-बसपा गठबंधन को ऐतिहासिक बताते हुए राजद नेता ने कहा-“पटना में किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार साथ आ जाएंगे। भाजपा ने ये सुनिश्चित करने की कोशिश की थी कि गठबंधन ना बने। हम पहले से ही उस के नतीजों से निपट रहे हैं। जब मैं 13-14 साल का था तब उन्होंने मुझ पर मामला दर्ज़ कराया था।सीबीआई और ईडी केंद्रीय एजेंसियां नहीं हैं, वे भाजपा के गठबंधन सहयोगी हैं।”

    बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा-“नितीश चाचा जनता की भावनाओं का हनन करने के बाद भाजपा में चले गए थे और इसके लिए उन्हें कभी मांफ नहीं किया जाएगा।”

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव का पटना से विशेष तौर पर आकर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे महागठबंधन और मजबूत होगा।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *