Fri. Mar 29th, 2024
तिल और मसा हटाने का उपाय

तिल या मसा पिगमेटेड कोशिकाओं के जम जाने के कारण होते हैं जो त्वचा पर काले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं। वे त्वचा के ऊपरी और निचले परतों में विकसित होते हैं। तिल आमतौर पर चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों पर होते हैं। कुछ मामलों में, वे नाखून के नीचे, खोपड़ी पर, और पैर की उंगलियों पर भी हो सकते हैं।

शरीर पर काला तिल होने के कई कारण हो सकते हैं उनमें से कुछ निम्न हैं:

  • शरीर में अतिरंजित मेलेनोसाइट्स अतिरिक्त मेलेनिन का उत्पादन करती है, जो तिल को जन्म देती है।
  • अक्सर धूप में बहुत देर तक रहने से भी तिल का उत्पादन हो जाता है। त्वचा कोशिकाओं का रंगद्रव्य शरीर के अन्य क्षेत्रों में फैलता है जिसके परिणामस्वरूप मोल गठन होता है।
  • सेबैसियस या तेल ग्रंथियों की अतिक्रियाशीलता भी तिल के गठन का कारण बन जाती है।
  • कुछ तिल जन्म के समय से मौजूद होते हैं जबकि अन्य हार्मोनल परिवर्तनों के कारण यौवन और गर्भधारण के दौरान होते हैं। 

इन तिल से छुटकारा पाने के उपाय हर कोई खोजता रहता है लेकिन इनके लिए सबसे आसान और उपयोगी घरेलू उपाय ही होते हैं। आइये आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जो आपको मस्सा या तिल से निजात दिला सकते हैं। 

1. केले का छिलका

केले के छिलके में प्राकृतिक एंजाइम और एसिड पाए जाते हैं जो अनचाहे तिल से छुटकारा पाने में सहायक होते हैं। 

सामग्री:
  • केले का छिलका
  • स्कॉच टेप
कैसे इस्तेमाल करें?
  • केले के छिलके को तिल के ऊपर इस तरह रखें कि छिलके के आंतरिक भाग तिल की तरफ हो। 
  • इसे टेप या बैंडेज से वहीं बाँध दें। 
  • इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। 

इसे तब तक करें जब तक आपका तिल गायब न हो जाये

सम्बंधित: केले के जूस के फायदे

2. आयोडीन

आयोडीन तिल से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका होता है। इसके नियमित प्रयोग से आप अपने तिल से छुटकारा पा सकते हैं।  

सामग्री:
  • आयोडीन
  • पेट्रोलियम जेली
कैसे इस्तेमाल करें?
  • आयोडीन की एक बूँद लेकर सीधे अपने तिल पर लगा लें।
  • ध्यान रखें कि आप तिल के आस पास के स्थान को पेट्रोलियम जेली से ढक दें। 

इसे एक हफ्ते तक दिन में दो बार लगायें जब तक आपका तिल गायब न हो जाये

ध्यान रखें 

आयोडीन को गलती से भी मुँह में न जाने दें क्योंकि इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको इससे जलन हो तो इसका प्रयोग तुरंत बंद कर दें। 

3. आलू

आलू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो तिल को हल्का कर देते हैं जिससे धीरे धीरे आपका तिल गायब हो जाता है।  

सामग्री:
  • आलू का छोटा टुकड़ा
कैसे इस्तेमाल करें?
  • आलू के टुकड़े को 1-2 मिनट के लिए अपने तिल पर मलें।
  • आलू के रस को लगा रहने दें

इसके अलावा आप आलू के टुकड़े को तिल पर लगा सकते हैं और फिर इसे बैंडेज से बाँध लें। इसे 4-7 दिन तक लगा रहने दें। जैसे जैसे आपका आलू ख़राब होकर गिरने लगेगा, आपका तिल भी निकल जायेगा।

इसे दिन में दो बार लगायें

4. नीम्बू

नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो तिल को हल्का कर देते हैं जिससे धीरे धीरे आपका तिल गायब हो जाता है।  

सामग्री:
  • नीम्बू का रस
  • रुई
  • टेप
कैसे इस्तेमाल करें?
  • रुई को नीम्बू के रस में भिगोकर तिल पर रख लें।
  • इस रुई को टेप से चिपका लें
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।

इसे दिन में एक से दो बार लगायें

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा की बनावट और रंगत को सुधार देता है जिससे तिल अपने आप गायब हो जाता है

सामग्री:
  • शुद्ध नारियल का तेल
कैसे इस्तेमाल करें?
  • अपने तिल पर नारियल के तेल एक-दो बूँद लगाकर छोड़ दें

इसे हर सुबह और रात में दोहराएं

6. हल्दी

हल्दी में मौजूद विटामिन सी तिल को गायब कर देता है और हल्दी त्वचा को फिरसे जान दे देती है और ये सुनिश्चित करती है कि कोई दाग न रह जाए।

सामग्री:
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 विटामिन सी का टेबलेट
  • शहद की कुछ बूँदें
कैसे इस्तेमाल करें?
  • विटामिन सी के टेबलेट को तोड़कर उसे हल्दी में मिला लें।
  • इसमें शहद डालकर पेस्ट तैयार कर लें
  • इस पेस्ट को तिल पर लगायें और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें
  • इसे सादा पानी से धो लें

इसे दिन में दो बार प्रयोग करें

7. एलो वेरा

एलो वेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से त्वचा की समस्याओं का समाधान होता है। हालांकि, यह थोडा धीमा कार्य करता है इसलिए आपको थोड़े धैर्य की आवश्यकता होती है।

सामग्री:
  • ताज़ा एलो वेरा जेल
  • सूती बैंडेज
कैसे इस्तेमाल करें?
  • तिल वाले स्थान को साफ़ करके उस पर एलो वेरा लगायें
  • इसे सूती बैंडेज से ढक दें और 2-3 घंटे तक छोड़ दें

इसे दिन में दो बार प्रयोग करें

8. धनिये की पत्तियां

धनिये की पत्तियां शुरुआत में चेहरे पर ठंडी होती है लेकिन कुछ देर बाद ये गर्म हो जाती हैं और तिल झड जाता है

सामग्री:
  • 1/4 कप धनिये की पत्तियां
  • पानी
कैसे इस्तेमाल करें?
  • धनिये की पत्तियों को पीस लें और इसे अपने तिल पर लगा लें।
  • इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें

इसे दो हफ़्तों तक प्रतिदिन प्रयोग करें।

9. प्याज का रस

प्याज में मौजूद प्राकृतिक एसिड कुछ दिन में तिल से निजात दिला देते हैं। यदि आपको इससे एलर्जी न हो तो यह जूस अत्यधिक लाभदायक होता है

सामग्री:
  • 1/4 प्याज
कैसे इस्तेमाल करें?
  • प्याज को घिस कर उसका रस निकाल ले
  • इसे अपने तिल पर लगायें और 1 घंटे तक लगा रहने दें
  • फिर पानी से धो लें।

इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।

10. शहद

शहद को त्वचा सम्बन्धी कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपको इसके परिणाम एक हफ्ते में दिखने लगेंगे।

सामग्री:
  • कच्चा शहद
  • बैंडेज
कैसे इस्तेमाल करें?
  • तिल पर शहद लगायें और बैंडेज से ढक लें।
  • इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर बैंडेज हटा दें।
  • फिर पानी से धो लें।

इसे दिन में कई बार करें लेकिन हर बार नयी बैंडेज का प्रयोग करें।

11. लहसुन

लहसुन के प्रयोग से आपके तिल पर पपड़ी बन जाएगी जिससे आपका तिल झड़कर गिर जायेगा

सामग्री:
  • लहसुन की एक कली
  • सूती कपडे का एक टुकड़ा’
कैसे इस्तेमाल करें?
  • लहसुन की कली को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसे तिल पर लगायें और कपडे से ढक कर रात भर लगा रहने दें

इसे 3 हफ़्तों तक दिन में कई बार करें।

12. सेब का सिरका

सेब के सिरके में एसिडिटी के कारण तिल सूख जाता है जिससे पपड़ी बन जाती है और तिल झड़ जाता है।

सामग्री:
कैसे इस्तेमाल करें?
  • रुई को सिरके में भिगोकर तिल पर रख लें।
  • इस पर बैंडेज लगा लें
  • इसे 5-6 घंटे तक लगा रहने दें।

तिल को साफ़ करें और इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक परिणाम न मिलें।

13. बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल

बेकिंग सोडा तिल को सुखा देता है और अरंडी का तेल त्वचा को पोषण देता है जिससे प्राकृतिक तरीके से तिल निकल जाता है

सामग्री:
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2-3 बूँद अरंडी का तेल
  • बैंडेज
कैसे इस्तेमाल करें?
  • तेल और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को तिल पर लगायें।
  • इस पर बैंडेज लगा कर रात भर लगा रहने दें।

इस प्रक्रिया को हर रात दोहराएं।

सम्बंधित लेख: 

1. गोरा होनें के उपाय
2. पेट कम करने के उपाय
3. एलर्जी ठीक करने के उपाय
4. दांतों को सफेद कैसे करें?
5. बाल झड़ना कैसे रोकें

2 thoughts on “चेहरे से तिल से और मस्से हटाने के घरेलू उपाय”
  1. mere chehre par ek mahine pehle teen bade til ho gaye kya inko mitaana possibe hai kyaa inse nijaat paane kaa koi aasaan tareeka ai?

  2. agar hamen til ko saaf karnaa hai aloeveraa ko use karke to hum kis tareeke sse isko use kar sakte hain?? iski vidhi bataaiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *