Fri. Mar 29th, 2024
    तालिबान के लड़ाके

    अफगानिस्तान में नियुक्त अमेरिका के विशेष राजदूत ज़लमय खलीलजाद की तालिबान के साथ वार्ता में सार्थक प्रगति हो रही है, ताकि 17 साल से मुल्क में चल रहे संघर्ष को रोका जा सके। अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के अमेरिकी विशेष राजदूत ज़लमय खलीलजाद ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

    अफगानिस्तान में जन्मे ज़लमय खलीलजाद ने क़तर में तालिबानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। यह अफगानी सरकार के साथ इस मसले पर बातचीत के लिए अफगानिस्तान के दौरे पर गए हैं।

    शनिवार को ज़लमय खलीलजाद ने कहा कि दोहा में छह दिनों की बातचीत के बाद मैं अफगानी सरकार के साथ चर्चा के लिए अफगानिस्तान जा रहा हूँ। बीती बैठकों के लिहाज से यह वार्ता काफी फलदायी रही है। हमने कई मसलों पर सार्थक प्रगति हासिल की है।

    उन्होंने कहा की हम इसका तेज़ी से निर्माण करेंगे और जल्द ही बातचीत करेंगे। कई मसलों पर अभी कार्य करना शेष है। जब तक सभी रजामंद नहीं है तो कोई भी राज़ी नहीं है और इन सब में आंतरिक अफगानी वार्ता और व्यापक सीजफायर शामिल होगा। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने क़तर का फलदायी वार्ता और कई स्तर की उपयोगी वार्ता के लिए शुक्रिया अदा किया था।

    ज़लमय खलीलजाद की नियुक्ति बीते माह सितम्बर में हुई थी, इसके बाद उन्होंने अफगान शांति से सम्बंधित सभी पक्षों के मुलाकात की थी। तालिबान का नियंत्रण आधे से अधिक अफगानिस्तान पर है, साल 2001 से अमेरिका के प्रवेश के बाद तालिबान अधिक शक्तिशाली हुआ है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *