Wed. Apr 24th, 2024
    ताज महल विवाद

    ताज महल पर राजनीति जारी है। कल योगी आदित्यनाथ ने ताज महल को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया था। आज भाजपा के एक एमपी विनय कठियार ने कहा है कि ताज महल पहले एक शिव मंदिर था, जिसे मुगलों ने नष्ट कर दिया था।

    उन्होंने कहा, ‘ताज महल एक हिन्दू मंदिर है। वहां हिन्दू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के सबूत हैं, वहां एक शिवलिंग भी था, जिसपर ऊपर से पानी बूंद-बूंद गिरता था। उसे हटाकर वहां कब्र बना दी गयी थी।’

    विनय कठियार विश्व हिन्दू परिषद् के सदस्य रह चुके हैं और 1990 के दशक में ‘राम जन्मभूमि’ मामले में सक्रीय रूप से शामिल थे। कठियार के मुताबिक मुगलों ने यहाँ सालों से बने शिव मंदिर को हटाकर ताज महल बना दिया। इसके अलावा अन्य हिन्दू स्थानों को नष्ट कर दिया था।

    ताज महल पर विवाद हाल ही में एक भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा शुरू किया गया था, जिसमे उन्होंने कहा था कि ताज महल हिन्दू संस्कृति का प्रतीक नहीं है। इस विषय में कल योगी ने कहा था कि ताज महल भारतवासियों के खून पसीनों से बना था।

    इस विवाद को अब आगे बढ़ाते हुए विनय कठियार ने इसे शिव मंदिर करार दिया है। कठियार ने यह भी कहा है कि इस स्थल पर अभी भी हिन्दू प्रतिमाओं के होने के सबूत हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।