Thu. Mar 28th, 2024
    Tabu's Biography

    तब्बू भारतीय फिल्मो की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से देश विदेश में अपनी लोकप्रियता को बढ़ावा दिया है। तब्बू ने ना केवल हिंदी फिल्मो में ही अभिनय किया है बल्कि उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी, मराठी और बंगाली फिल्मो में भी अपने अभिनय को दर्शाया है।

    तब्बू के द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘पहला पहला प्यार’, ‘साजन की बाहों में’, ‘बॉर्डर’, ‘हु तू तू’, ‘बीवी न. 1’, ‘हेरा फेरी’, ‘आमदनी अट्ठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘चांदनी बार’, ‘मैं हूँ ना’, ‘तो बात पक्की’, ‘खुदा कसम’, ‘जय हो’, ‘हैदर’, ‘दृश्यम’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘संजू’, ‘अंधाधुन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘भारत’ जैसी सुपरहिट फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शको के बीच पेश किया है।

    तब्बू का प्रारंभिक जीवन

    तब्बू का जन्म 04 नवंबर 1971 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। तब्बू ने एक इस्लामिक परिवार में जन्म लिया था। उनके पिता का नाम ‘जमल हाशमी’ है जो पेशे से एक अभिनेता हैं। तब्बू की माँ का नाम ‘रिज़वान’ है जो एक स्कूल की अध्यापिका हैं। तब्बू की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम ‘फराह नाज़’ है। फराह पेशे से एक अभिनेत्री हैं।

    तब्बू का पूरा नाम ‘तबस्सुम फातिमा हाशमी’ था, जिसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बदल कर ‘तब्बू’ किया था। तब्बू ने अपने स्कूल की पढाई ‘सट. अनंस हाई स्कूल’, हैदराबाद से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में ‘सट. ज़ेवियर’स कॉलेज’ से इलेक्ट्रॉनिक के विषय में अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। तब्बू ने फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत साल 1982 में की थी।

    तब्बू का व्यवसाय जीवन

    तब्बू का फिल्मो का शुरुआती सफर

    तब्बू ने सबसे पहले साल 1982 में फिल्म ‘बाजार’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे से किरदार को दर्शाया था जो की एक बाल किरदार था। उस समय तब्बू की उम्र मात्र 12 वर्षीय थी। साल 1985 में एक बार फिर तब्बू को फिल्म ‘हम नौजवान’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘देव आनंद’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘प्रिया’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 1991 में पहली बार तब्बू ने अपना पहला मुख्य किरदार अभिनय किया था। इसी के साथ ही तब्बू ने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्मो में भी किया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘कुली न. 1’ था, जिसके निर्देशक ‘के. राघवेन्द्रा राओ’ थे। फिल्म में तब्बू और वेंकटेश ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म को दर्शको ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। साल 1992 में तब्बू ने फिल्म ‘माशूक़ा’ में एक छोटा सा किरदार दर्शाया था।

    तब्बू ने हिंदी फिल्मो में मुख्य किरदार को साल 1994 में दर्शाना शुरू किया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘पहला पहला प्यार’ था जिसके निर्देशक ‘मनमोहम सिंह’ थे। फिल्म में तब्बू ने ‘सपना’ नाम के किरदार को दर्शाया था और फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋषि कपूर और तब्बू ने अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘विजयपथ’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘रारूक़ सिद्दीकी’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘मोहिनी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    साल 1995 में सबसे पहले तब्बू ने फिल्म ‘प्रेम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सतीश कौशिक’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘लाची’ और ‘सोन्या जेटली’ नाम के किरदार को दर्शाया था। फिल्म में संजय कपूर और तब्बू ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इसके बाद उसी साल तब्बू को फिल्म ‘साजन की बाहों में’ देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘जय प्रकाश’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘कविता’ नाम के किरदार को दर्शाया था। साल का अंत तब्बू ने फिल्म ‘हकीकत’ के साथ किया था।

    तब्बू का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 1996 में तब्बू ने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘कधल देसम’ था जिसके निर्देशक ‘कथीर’ थे। फिल्म में तब्बू ने ‘दिव्या’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इसके बाद उसी साल तब्बू को हिंदी फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘गुड्डू धनोआ’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘काजल’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘जीत’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राज कँवर’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘तुलसी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को सनी देओल, सलमान खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, अमरीश पूरी और अलोक नाथ ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘कालापानी’, ‘माचिस’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘निन्ने पल्लदाता’ में भी मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    साल 1997 में तब्बू ने सबसे पहले फिल्म ‘दरमियाँ: इन बिटवीन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘कल्पना लाजमी’ थीं और फिल्म में तब्बू ने ‘चित्रा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को आरिफ ज़कारिआ, तब्बू और किरन ख़ैर ने अभिनय किया था। इसके बाद उस साल की तब्बू की अगली फिल्म का नाम ‘विरासत’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रियादर्शन’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘गहना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदार को अनिल कपूर और तब्बू ने अभिनय किया था।

    उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘बॉर्डर’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘जे. पि. दत्ता’ थे और फिल्म में तब्बू ने कुलदीप की पत्नी का किरदार अभिनय किया था। तब्बू ने उस साल फिल्म ‘चाची 420’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘कमल हासन’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘जानकी पासवान’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को कमल हासन, अमरीश पूरी, ओम पूरी, तब्बू और फातिमा सना शैख़ ने अभिनय किया था।

    साल 1998 में तब्बू ने तमिल फिल्म ‘थाइन मनिकोडी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अर्जुन सरजा’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘रानी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म के बाद उसी साल तब्बू ने तेलुगु फिल्म ‘आविदा माँ आविदा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘इ. वि. वि. सत्यनारायण’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘अर्चना’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    उस साल की तब्बू की हिंदी फिल्म का नाम ‘2001: दो हज़ार एक’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राज एन. सिप्पी’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘बिल्लू’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    तब्बू का फिल्मो का सफल सफर

    साल 1999 में तब्बू ने फिल्म ‘हु तू तू’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘गुलज़ार’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘पन्ना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी और तब्बू ने अभिनय किया था। उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘बीवी न. 1’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘डेविड धवन’ थे और फिल्म में तब्बू ने लवली नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, अनिल कपूर और सुष्मिता सेन ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में दर्ज हुई थी।

    उसी साल की तब्बू की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम ‘हम साथ- साथ हैं’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सूरज आर. बर्जत्या’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘साधना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    साल 2000 में तब्बू ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रियादर्शन’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘अनुराधा शिवशंकर पानिकर’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘तरकीब’, ‘दिल पे मत ले यार’, ‘शिकारी’, ‘अस्तित्व’, ‘घात’ और ‘स्नेगीतियाँ’ में भी अभिनय किया था।

    साल 2001 की तब्बू की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम ‘चांदनी बार’ थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘मधुर भंडारकर’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘मुमताज़’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म के मुख्य किरदारों को तब्बू और अतुल कुलकर्णी ने अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    उसी साल की तब्बू की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम ‘आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘के. राघवेन्द्रा राओ’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘मीना’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को गोविंदा, जूही चावला, तब्बू, चंद्रचूर सिंह, जॉनी लीवर, विनय आनंद, ईशा कोप्पिकर, केतकी दावे और शक्ति कपूर ने अभिनय किया था।

    साल 2002 से साल 2005 तक तब्बू ने कई फिल्मो में अभिनय किया था। उनमे से कुछ फिल्मो के नाम ‘माँ तुझे सलाम’, ‘फिलहाल…’, ‘ज़िन्दगी खूबसूरत हैं’, ‘साथिया’, ‘हवा’, ‘जाल: द ट्रैप’, ‘मक़बूल’, ‘भागमती’, ‘अंडरीवादी’ और ‘सिलसीले’ थे।

    साल 2007 में तब्बू ने फिल्म ‘चीनी कम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘आर. बल्कि’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘नीना वर्मा’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अमिताभ बच्चन, तब्बू और परेश रावल ने अभिनय किया था। उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ में अपनी एक मुख्य उपस्थिति भी दर्शाई थी।

    साल 2010 में सबसे पहले तब्बू ने फिल्म ‘तो बात पक्की!’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘केदार शिंदे’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘राजेश्वरी सक्सेना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को तब्बू, शरमन जोशी, वत्सल सेठ, युविका चौधरी और आयूब खान ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू को फिल्म ‘खुदा कसम’ में भी देखा गया था जिसमे उन्होंने ‘नीतू सिंह’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2013 में तब्बू ने हिंदी और तमिल फिल्म ‘डेविड’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘बिजॉय नम्बिआर’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘फ्रेनि’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2014 में तब्बू ने फिल्म ‘जय हो’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सोहेल खान’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘गीता अग्निहोत्री’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म के मुख्य किरदारों को सलमान खान, तब्बू, डेज़ी शाह, आदित्य पंचोली और डेनी ने अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू ने फिल्म ‘हैदर’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘विशाल भरद्वाज’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘ग़ज़ल मीर’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2015 में तब्बू ने फिल्म ‘दृश्यम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘निशिकांत कामत’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘मीरा देशमुख’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2017 में तब्बू को फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘अन्ना मैथ्यू’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2018 में तब्बू ने फिल्म ‘अंधाधुन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘श्रीराम राघवन’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘सिमी’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था।

    साल 2019 में सबसे पहले तब्बू ने फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अकिव अली’ थे और फिल्म में तब्बू ने ‘मांजना राओ’ उर्फ़ ‘मंजू’ नाम के किरदार को दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था। इसके बाद उसी साल तब्बू को फिल्म ‘भारत’ में भी देखा गया था, जहाँ उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी।

    तब्बू के आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे फिल्म ‘जवानी जानेमन’, ‘अला वैकुण्ठपुरामलो’ और ‘भूल भुलैया 2’ में देखा जाएगा।

    तब्बू के पुरस्कार और उपलब्धियां

    • साल 1995 में फिल्म ‘विजयपथ’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 1998 में फिल्म ‘विरासत’ के लिए ‘क्रिटिक्स अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2001 में फिल्म ‘अस्तित्व’ के लिए ‘क्रिटिक्स अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2008 में फिल्म ‘चीनी कम’ के लिए ‘क्रिटिक्स अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2015 में फिल्म ‘हैदर’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    तब्बू का निजी जीवन

    तब्बू के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म निर्माता और निर्देशक ‘साजिद नाडियाडवाला’ को डेट किया था। इसके कुछ समय बाद तब्बू का नाम अभिनेता ‘संजय कपूर’ के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने अलग होने का मन बनाया था। तब्बू का नाम एक बार तेलुगु अभिनेता ‘नागार्जुना’ के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर पुष्टि नहीं की थी। तब्बू फिलहाल सिंगल हैं और उन्होंने अभी तक किसी से शादी भी नहीं की है।

    तब्बू के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में समोसा बहुत पसंद है। तब्बू के पसंदीदा अभिनेता संजीव कुमार हैं और अभिनेत्रियों में उन्हें सलमा हाएक पसंद हैं। तब्बू की पसंदीदा फिल्म साल 1979 में आई ‘गोलमाल’ हैं।

    [ratemypost]

    इस लेख से सम्बंधित अपने सवाल और सुझाव आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *