Thu. Apr 25th, 2024
    अमेरिका मुस्लिम यात्रा प्रतिबन्ध

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कानून को मंजूरी दे दी है, जिसके जरिये 6 मुस्लिम देशों के यात्रियों पर अमेरिका आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इनमे ईरान, चाड, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन देश शामिल हैं। (पूरी खबर – डोनाल्ड ट्रम्प के मुस्लिम देशों के यात्रा प्रतिबंध फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी )

    ट्रम्प ने इस फैसले को काफी दिनों पहले ही जनता के सामने रख दिया था। ट्रम्प को इस फैसले पर हालाँकि कई लोगों का विरोध झेलने को मिला है। ट्रम्प का मानना है कि मुस्लिम देशों पर प्रतिबन्ध लगाने से अमेरिका में आतंकवादी नहीं खुस सकेंगे। हालाँकि लोगों का मानना है कि कुछ आतंकवादियों के लिए पुरे देश पर प्रतिबन्ध लगाना सही नहीं है।

    अब चूँकि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसमें अपनी मंजूरी दे दी है, तो लोगों ने जमकर इसकार विरोध किया है। कई लोगों ने तो ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रम्प को इस्तीफा देने की भी बात कर दी है। लोगों ने ट्रम्प के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि हमें अपने मुस्लिम भाई-बहनों को बचाना होगा।

    https://twitter.com/UniteAlbertans/status/937802549901459456

    कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस कानून के लागू होने से अमेरिका में मुस्लिमों के साथ भेदभाव शुरू हो जाएगा।

    ट्रम्प की इस जीत पर काफी अमेरिकी लोगों ने विरोध किया। एक व्यक्ति ने कहा कि मुझे अपने देश पर शर्मिंदगी है। उनका कहना है कि ट्रम्प की जीत अमेरिका के लिए ठीक नहीं है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।