Fri. Mar 29th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति

    उत्तर कोरिया ने हाल ही में मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने निंदा करते हुए उन्हें कड़े व बुरे शब्द कहे है। दक्षिण कोरिया में ट्रम्प ने उत्तर कोरिया तानाशाह को लेकर काफी बुरा कहा था।

    जिसके बाद अब उत्तर कोरिया ने ट्रम्प के उस बयान पर पलटवार करते हुए ट्रम्प को बुड्ढा पागल, मतलबी, कुटिल और मानव द्वारा अस्वीकार इंसान कहा है।

    यह ट्रम्प के 12 दिवसीय एशियाई दौरे के बाद उत्तर कोरिया की तरफ से पहली टिप्पणी नहीं है। इसस पहले उत्तर कोरिया ने ट्रम्प पर आरोप लगाया था कि वे एशियाई देशों का दौरा करके अमेरिकी रक्षा उद्योग को समृद्ध करने की कोशिश कर रहा था।

    सोमवार को प्रकाशित एक टिप्पणी में सत्तारूढ़ श्रमिक पार्टी के मुखपत्र में रोडोंग सिनमुन ने कहा कि ट्रम्प ने जापान, दक्षिण कोरिया व चीन में अपनी यात्रा के दौरान काफी बुरी टिप्पणियां उत्तर कोरिया के खिलाफ की थी। जो कि उत्तर कोरिया के साथ युद्ध की खुली चुनौती के समान थी।

    ट्रम्प को लिया निशाने पर

    उत्तर कोरिया ने कहा कि रेबिड कुत्ते का भौंकना उत्तरी कोरियाई लोगों को कभी भी डरा नहीं सकता। साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया को अपने दुश्मन के किसी भी कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका को कष्टप्रद अनुभव करना होगा।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के 35 मिनट के लंबे भाषण में करीब 22 मिनट तक तो उत्तर कोरिया तानाशाह के शासन की आलोचना ही की थी। ट्रम्प ने अपने भाषण में उत्तर कोरिया को नरक कहा था और किम जोंग को तानाशाह, निरंकुश शासक, भयावह और चरमपंथी भी कहा था।

    ट्रम्प ने उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन को संबोधित करते हुए कहा था कि संस्थापक अध्यक्ष किम इल-सुंग का हवाला देते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया आपके दादाजी का स्वर्ग नहीं है। ट्रम्प के द्वारा उत्तर कोरिया पर किए गए सभी बुरे शब्दों को सिनमुन ने सूचीबद्ध कर लिया है और उनकी व्याख्या की।

    उत्तर कोरिया के सिनमुन ने ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अमेरिका को महान बनाने की बजाय कमजोर और गरीब बना रहा है। इस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उत्तर कोरिया पर प्रयोग किए गए बुरे शब्दों को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा है।