Tue. Apr 23rd, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प भारत

    व्हाइट हाउस ने बताया कि अगले मंगलवार को डोनाल्ड ट्रम्प ओवल के ऑफिस में दिवाली का पर्व मनाएंगे। राष्ट्रपति के असिस्टेंट राज शाह ने कहा कि राष्ट्रपति दिवाली का जश्न दीया जलाकर मनाएंगे।

    दिवाली के शुभ मौके पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सभी हिन्दुओं को दिवाली की शुभकामनाये दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका की दोस्ती को दिखाने का यह सबसे सुनहरा अवसर है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने भी यादगार और खुशहाल दिवाली की शुभकामनाएं भेजी है। साथ ही उन्होंने भारतीय -अमेरिकी नागरिकों के अमेरिकी विकास में योगदान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के अमेरिकी निवासियों ने हमारे राष्ट्र को सफल बनाने में काफी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अमेरिकियों की शान है। डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते साल ओवल ऑफिस में दीये जलाकर दिवाली का जश्न मनाया था।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि इस पर्व में अँधेरे में उजाला करने का असल मकसद अच्छाई की बुराई पर जीत को दर्शाता है। रिपब्लिक नेशनल कमिटी की अध्यक्ष  ने हिन्दू समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि आरएनसी देश को मज़बूत करने के लिए समुदायों की परम्परयों के विस्तार करेगा।

    इस सप्ताह के शुरुआत में माइक पोम्पेओ ने कहा कि हम दीये बुराई पर अच्छाई की जीत की ख़ुशी, नज़रंदाज़ पर समझदारी और क्रूरता पर दयालुता की जीत पर जलाते हैं। इसके अलावा कई अमेरिकी सांसदों और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने समस्त हिन्दू समुदाय को दिवाली की बधाई दी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *