Sat. Apr 20th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन उत्तर कोरिया

    डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के मंच से उत्तर कोरिया को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी थी। इसके बाद अब कोरिया ने कहा है कि ट्रम्प भौंकता हुआ कुत्ता है।

    दरअसल अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जुबानी जंग काफी समय से चली आ रही है। ट्रम्प ने कई दफा उत्तर कोरिया को परमाणु परिक्षण करने से मना किया है और इसके चलते कई बार हमले की भी धमकी दी है।

    वहीँ दूसरी ओर उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। किम जोंग उन ने इसी महीने हाइड्रोजन बम का परिक्षण किया है जिसे अभी तक का सबसे खतरनाक परिक्षण कहा जा रहा है।

    किम जोंग के हाइड्रोजन बम परिक्षण के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र से इसपर कड़े प्रतिबन्ध लगाने को कहा था। संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबन्ध लगते हुए कोरिया जाने वाले कच्चे तेल ओर कोयले पर बड़ी मात्रा में रोक लगा दी थी।

    हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की सालाना बैठक में ट्रम्प ने 193 देशों के प्रतिनिधियों के सामने उत्तर कोरिया को तबाह करने कोई बात कही। इसके बाद उत्तर कोरिया ने इसपर कड़ा प्रतिवाद किया है।

    चीन ने भी ट्रम्प के इस भाषण को गलत ठहराते हुए कहा है कि इससे विवाद और बढ़ेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।