Fri. Apr 19th, 2024

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशियाई दौरे पर है। अपने इस दौरे के दौरान वह कई देशों की यात्रा करेंगे। इसी बीच ट्रंप जापान पहुंचे है। यहां पर गोल्फ के शौकीन डोनाल्ड ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ गोल्फ खेला।

    इतना ही नहीं ट्रंप व आबे दोनों साथ में गप्पे लड़ाते हुए भी नजर आए। लंच के बाद यह जोड़ी गोल्फ किट के साथ कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में एक राउंड के लिए उतरे। यहां पर गोल्फ खेलकर ट्रंप ने अपना शौक पूरा किया।

    जापान जाने से पहले ट्रंप ने कहा था कि किसी भी तानाशाह को अमेरिका के संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए। ट्रंप पांच एशियाई देशों के दौरे के तहत रविवार को टोक्यो पहुंचे है। गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया पर दबाव बनाने में जापान एक अहम किरदार निभा सकता है।

    डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशियाई दौरे के दौरान कई देशों के प्रमुख से बात करके उत्तर कोरिया के खिलाफ इन्हें एकजुट करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दी है। वह साथ ही लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है।

    उत्तर कोरिया

    डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला जापान दौरा है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों को लेकर जापान का भी तनाव बढ़ा हुआ है।

    उत्तर कोरिया ने जापान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम परीक्षण की धमकी दी थी। इसलिए ही डोनाल्ड जापान यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया पर निशाना साधने में लगे हुए है।

    ट्रंप ने यहां पर कहा कि अमेरिकी फौजें हमेशा जीतती है। यह अमेरिकी सेना की विरासत है, आजादी और न्याय के लिए इस सेना को पूरी दुनिया में जाना जाता है।

    गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप जापान दौरे के बाद सात नवंबर को दक्षिण कोरिया जाएंगे, जहां वह अमेरिकी सैन्य शिविर हम्फ्रेज का भी दौरा करेंगे। दक्षिण कोरिया भी उत्तर कोरिया के खिलाफ जंग करना चाहता है। दोनों देशों के बीच में भी तनाव बना हुआ है।