Thu. Mar 28th, 2024
    भारत चीन सीमा

    डोकलाम विवाद में 73 दिन चीन और भारत की सेनाएं एक दूसरे के सामने कड़ी रहीं। इसके बाद चीन ने अपने रोड बनाने की योजना को रद्द कर दिया था। अब चीन बाकी की सीमा जैसे नाथु ला आदि इलाकों पर भारत के साथ बात करने के लिए राजी हो गया है।

    चीन ने कहा है कि वह बहुत जल्दकैलाश मानसरोवर जाने वाला रास्ता भारत के पर्यटकों के लिए खोल देगा। चीन ने यह रास्ता डोकलाम विवाद के दौरान बंद कर दिया था। ऐसे में यह लग रहा है कि आने वाले समय में भारत चीन संबंध सामान्य हो सकते हैं।

    दरअसल कैलाश मानसरोवर जाने के लिए दो रिश्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पहले रास्ता उत्तराखंड से होकर गुजरता है एवं दूसरा रास्ता सिक्किम से होकर गुजरता है। सिक्किम वाला रास्ता कैलाश जाने के लिए ज्यादा सही है। ऐसे में इस रस्ते का एक बड़ा हिस्सा चीन की सीमा के अंदर है।

    चीन ने अब इसे खोलने की बात कही है। चीन के मुताबिक वह इस रास्ते को खोलने और तीर्थ पर जाने वाले यात्रियों से सम्बंधित अन्य विषयों पर बातचीत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    चीन और भारत के बीच कई इलाकों में सीमा विवाद है। इनमे लदाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश मुख्य रूप से शामिल हैं। चीन ने कहा है कि वह अब इस मुद्दे पर शांति वार्ता करना चाहता है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।