Fri. Mar 29th, 2024
    चीनी कंपनि

    डोकलाम में जारी भारत और चीन के बीच सीमा का विवाद अब दोनों देशों के व्यापार पर भी असर डाल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीनों में चीनी कंपनियों जैसे वीवो और ओपो आदि की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है।

    जाहिर है डोकलाम में दोनों देशों की सीमाएं करीबन दो महीने से आमने सामने है। यह विवाद जो सिर्फ डोकलाम में शुरू हुआ था, अब दोनों देशों के व्यापार और राजनीति पर भी असर डाल रहा है। भारतीय लोगों में चीनी कंपनियों के विरुद्ध द्वेष की भावना जाग रही है। लोग निरंतर चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी मात्रा में चीनी कर्मचारी भारत छोड़ रहे हैं।

    वीवो के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में लगातार उनकी कंपनी की कमाई में गिरावट आ रही है। सिर्फ पिछले दो महीनो में कंपनी में 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। देश में जगह जगह ओपो और वीवो के विज्ञापन हटा दिए गए हैं।

    आईपीएल को लेकर सवाल

    इसी बीच आईपीएल को लेकर भी वीवो और ओपो कंपनियों पर सवाल उठाये जा रहे हैं। जाहिर है ये कम्पनिया आईपीएल को स्पोंसर करती हैं। वहीँ ओपो का भारतीय क्रिकेट टीम से सम्बन्ध है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।