Tue. Apr 16th, 2024
    भारत-चीन सीमा विवाद

    डोकलाम में जारी भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बंद होने जा रहा है। चीनी सेना ने फैसला किया है कि दोनों सेना अपने सैनिकों को पीछे हटाएं। विशेषज्ञों की आने तो यह फैसला हाल ही में मोदी के चीन दौरे का असर है।

    डोकलाम में भारत की जीत

    हाल ही में विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किये गए एक बयान के मुताबिक दोनों देश पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। इसके बाद यह फैसला किया गया है कि दोनों देश अपनी सेना को पीछे बुलाएं। अगले कुछ दिनों में डोकलाम से दोनों सेना हट जाएंगी।

    इस जीत को भारतीय कूटनीति के लिए बड़ी जीत बताया जा रहा है। जिस तरह चीन की लगातार युद्ध की धमकियों के बावजुद भारत अपनी बात पर अड़ा रहा, वह भारत की मजबूत मानसिक स्थिति को बयान करता है। इसके अलावा अमेरिका और जापान के भारत के पक्ष में आ जाने से चीन पर भारी दबाव बन गया था।

    भारतीय सेना और चीनी सेना पिछले करीबन दो महींने से डोकलाम में आमने सामने थे। यह विवाद 25 जून को शुरू हुआ था, जब चीनी सेना ने डोकलाम में रोड बनाना शुरू किया था। भारतीय सेना ने तुरंत चीन का रास्ता रोका और उन्हें वापस जाने को कहा। चीन अपनी बात पर अड़ा रहा और करीबन दो महीने से यह विवाद जारी था।

    इससे पहले इस विवाद का असर दोनों देशों के व्यापार पर भी देखा गया था। पिछले दो महीनो में चीनी कंपनियों की कमाई में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। कई चीनी कंपनियों के अधिकारी भारत छोड़कर चीन वापस लौट रहे थे। चीनी कंपनी वीवो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसपर टिपण्णी की।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।