Sat. Apr 20th, 2024
    dollar

    गुरुवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपए की कीमत में फिरसे गिरावट देखी गयी हैं। तुर्की में चल रहे आर्थिक संकट और ट्रम्प प्रशासन द्वारा तुर्की पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधो का परिणाम भारतीय रूपए की कीमत पर देखा जा सकता हैं।

    एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले, भारतीय रूपया 15 पैसे कमजोर हुआ हैं। अब एक डॉलर की कीमत ₹70.74 हो चुकी हैं। आयातकों के तरफ से बढ़ती डॉलर की मांग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से डॉलर की कीमतों में तेजी देखी जा सकती हैं।

    अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूत होती स्थिति और लोकल स्टॉक मार्केट्स में हो रही गिरावट की असर भारतीय रूपए की कीमत पर हो रहा हैं। डॉलर इंडेक्स के अनुसार, जिसका उपयोग डॉलर की कीमत तय करने हेतु किया जाता हैं, अमेरिकी डॉलर की कीमत में 0.11% बढ़ोतरी हुयी हैं।

    ₹70.74 के निचले स्तर पर पहुँचने के पहले, रुपए की कीमत ₹70.64 थी। भारत के इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट के अनुसार कल (बुधवार) मार्केट बंद होने तक अमेरिकन डॉलर के तुलना में भारतीय रूपए की कीमत 70.59 दर्ज की गयी थी। गुरुवार, सुबह मार्केट चालू होने के बाद रूपया गिर कर ₹70.90 पहुँच गया था।

    लेकिन, दोपहर आते आते रूपए की स्थिति में कुछ मजबूती देखी गयी और रूपया 70.69 तक पहुँच गया। मार्केट ट्रेडिंग के अंत तक रुपए की कीमत में 0.21% की गिरावट दर्ज की गयी हैं।

    अमेरिकन डॉलर की तुलना में लगभग सभी मुख्य मुद्राओं की कीमतों में गिरावट देखी गयी हैं, लेकिन ब्रिटिश पौंड की कीमत में आश्चर्यजनक रूप से बढ़ोतरी देखी गयी हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन के बाहर पड़ने के बाद पहली बार पौंड की कीमतों में कुछ हद तक तेजी दर्ज की गयी हैं।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 33 पॉइंट्स के फिसल कर 38,690 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी में भी 0.13% की गिरावट देखी गयी और निफ्टी इंडेक्स 11,677 पर बाद हुआ।

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *