Thu. Apr 18th, 2024
    डांस इंडिया डांस: करिश्मा कपूर के बाद, अब मलाइका अरोड़ा लेंगी करीना कपूर खान की जगह

    सभी लोग उत्साहित हो गए थे जब पता चला था कि करीना कपूर खान टीवी रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस‘ में जज के रूप में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन ये उनके लिए भी जरा भी आसान नहीं हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म और शो के बीच कड़ा संघर्ष कर रही हैं। चूँकि वह लंदन में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रही हैं, उनके लिए लगातार वापस आकर शूट करना थकावट से भरपूर होगा और हर हफ्ते ऐसा करना नामुमकिन भी।

    Image result for Dance India Dance

    इसलिए पिछले एपिसोड में उनकी बड़ी बहन और बॉलीवुड सुपरस्टार करिश्मा कपूर उनकी जगह लेती नज़र आई थी। उनके आने से शो में चार चाँद लग गए और दर्शक उनकी ‘दिल तो पागल है’ वाली जुगलबंदी कैसे भूल सकता है जिसने सभी को प्रभावित कर दिया था। और अब पिंकविला के अनुसार, आगामी एपिसोड में एक और मशहूर हस्ती बेबो की जगह लेती नज़र आ सकती है। मशहूर रियलिटी शो जज और डांसर मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द शो को जज करती दिखाई दे सकती हैं। वह पहले भी ‘नच बलिये’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज गोत टैलेंट’ को जज कर चुकी हैं।

    Related image

    करीना ने पिछले हफ्ते के एपिसोड में से एक के लिए शूटिंग की और अभिनेत्री लाल रंग के पहनावे में बेहद सुंदर लग रही थीं। करीना ने ‘डांस इंडिया डांस’ के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू किया है और उन्हें प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अब, हमें इंतजार है कि मलाइका का एपिसोड कैसा होगा।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *