Fri. Apr 19th, 2024
    thags of hindostan

    दिवाली पर रिलीज़ हुई ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ ने 137 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फ़िल्म एक हफ़्ते पहले रिलीज़ हुई थी और इसको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी इसके बाद भी फ़िल्म की पहले दिन की कमाई 50.75 करोड़ रही। बुद्धवार को फ़िल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की है जो अबतक की सबसे कम है।

    फ़िल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फ़िल्म के कलेक्शन के बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ की वृहस्पतिवार की कमाई 50.75 करोड़, शुक्रवार 28.25 करोड़, शनिवार 22.75, रविवार 17.25  करोड़, सोमवार 5.50 करोड़, मंगलवार 4.35 करोड़ और बुद्धवार को 3.50 करोड़ :कुल 132.35 करोड़ है।

    तमिल और तेलुगु में मिला कर फ़िल्म ने 137.55 करोड़ की कमाई की है। तरन आदर्श ने फ़िल्म की कमाई के गिरावट के बारे में भी सूचना दी है। एन डी टी वी के फ़िल्म क्रिटिक सैबल चैटर्जी ने ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ को 2.5 स्टार दिए हैं।

    ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ अपने तरह की भारत की पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म में ठगों की साहसिक कहानी दिखाई गई है जिसमें वे ईस्ट इंडिया कंपनी से आज़ादी के लिए लड़ते हैं।

    ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शैख़ है।

    यह भी पढ़ें :अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिर से देखे गए एक साथ, करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ की पार्टी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *