Tue. Apr 23rd, 2024
    how to make twitter account in hindi

    विषय-सूचि

    ट्विटर क्या है? (what is twitter)

    ट्विटर एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म है। ट्विटर से आप बाकी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की तरह ही दुनिया के लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। यह बाकी सोशल मीडिया से थोड़ा हट के है।

    आपने अक्सर ट्वीट, रीट्वीट और हैशटैग जैसे शब्द सुने होंगे। दरअसल इनका इस्तेमाल ट्विटर में ही होता है। ट्विटर में अगर आप कुछ लिखना चाहते है तो उसे ट्वीट कहते हैं। रीट्वीट का अर्थ होता है किसी के ट्वीट को अपने फोल्लोवेर्स के साथ साझा करना।

    हैशटैग एक विषय हो सकता है जिसको अपने ट्वीट में शामिल कर उस विषय पर आप अपनी राय दे सकते हैं। अब आपको बताते हैं ये इतना लोकप्रिय क्यों है। इसके लोकप्रिय होने का कारण है इसका लोकप्रिय लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाना।

    आपको बता दे नरेन्द्र मोदी से लेकर शाहरुख़ खान सभी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर अपने फोल्लोवेर्स से जुड़ते हैं। आज कल सभी बड़े आदेश व फैसले भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा दिए जाने लगे हैं।

    ट्विटर का उपयोग (use of twitter in hindi)

    अगर आप अपने आस पास की सभी होने वाली घटनाओं से परिचित रहना चाहते हैं तो ये आप के लिए ही है। आप यहाँ से दुनिया भर में क्या चल रहा है इसकी जानकारी यहाँ से ले सकते हैं। ट्विटर में में कुछ विषय ट्रेंड होते है।

    ये ज्यादातर कोई हैशटैग होता है या किसी विषय का नाम। आप यहाँ जाकर सब के विचार जान सकते हैं और अपनी राय भी रख सकते हैं।

    सबसे मज़ेदार काम होता है जिन्हे आप चाहते या पसंद करते हैं उन्हें आप फॉलो करके उन विचार भी जान सकते हैं। अक्सर लोग किसी सेलिब्रिटी के फैन होते है और वो उनके बारे में सब जानना चाहते है। ऐसे में यह प्लेटफार्म उनके विचार उनकी तस्वीरें या कोई स्पेशल मैसेज आप तक पहुंचता है।

    ट्विटर अकाउंट कैसे बनाए? (how to make twitter account in hindi?)

    • सबसे पहले आप ट्विटर की वेबसाइट में जाएं।
    • अब आपके सामने साइन अप का बटन होगा उसे दबा दें।

    • अब आप अपना नाम और ईमेल डालकर एक अच्छा और मजबूत पासवर्ड चुन कर साइन अप का बटन दबा दे।

    • अब आपसे फ़ोन नंबर माँगा जायेगा, उसे भर कर नेक्स्ट का बटन दबा दें।

    • अब आप अपना यूजरनाम चुने, इसी से आपकी पहचान ट्विटर पर होगी। इसी यूजरनाम से ही लोग आपको मेंशन कर पाएंगे।

    • अब आप अपनी फोटो और बैकग्राउंड फोटो लगा कर अपनी जानकारी भर कर सेव कर लीजिये। 
    • अब आपका प्रोफाइल तैयार हो चूका है।
    • अब आप अपने चहिते लोगों को फॉलो कर उनके बारे में अपडेट रह सकते हैं।
    • आपके दिए गए ईमेल में एक वेरिफिकेशन लिंक आया होगा, उसे क्लिक कर के अपना अकाउंट एक्टिवेट कर लें।
    • अब आपका ट्वविटर अकाउंट बन चूका है।

    इस लेख से जुड़ा यदि आपका कोई भी सवाल या विचार है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    2 thoughts on “ट्विटर अकाउंट कैसे बनाए? उपयोग और फायदे”
    1. Jab saare adhikarik faisle twitter account par sajha kiye jaaate hain to fir jo log twitter use nahi karte unhe inke baare mein kaise chalta hai?

    2. नमस्कार राहुल, आप बिना ट्विटर में अकाउंट बनायें भी ट्वीट्स देख सकते हैं। वैसे ट्विटर एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है आपको इससे अवश्य जुड़ना चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *