Fri. Apr 26th, 2024
    शिंजो आबे

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए हैं। वांशिगटन का चीन के साथ व्यापार जंग और उत्तर कोरिया चुनौतियाँ सामने हैं। बीते महीने जापान के नए सम्राट नारुहितो का राज्याभिषेक हुआ था और इसके बाद जापान की यात्रा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप पहले विदेश मेहमान होंगे।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि “व्हाइट हाउस से निकल चुका हूँ और अब एयर फाॅर्स वन में प्रथम महिला के साथ जापान की तरफ बढ़ रहा हूँ। मैं अमेरिका की तरफ से जापान की नए सम्राट सम्मान करूँगा। मैं अपने दोस्त शिंजो आबे के साथ व्यापार और सेना के मसलों पर भी चर्चा करूँगा।”

    अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व जापान में सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा में जापानी पुलिस के 25000 सैनिक तैनात होंगे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जारी है और उत्तर कोरिया मिसाइल परिक्षण कर अमेरिका और जापान को चुनौती दे रहा है।

    अमेरिका ने हाल ही में 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों में अतिरिक्त शुल्क को बढ़ा दिया है। इसके प्रतिकार में चीन ने भी 60 अरब डॉलर के उत्पादों में 1 जून से टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। उत्तर कोरिया के साथ जापान और अमेरिका परमाणु वार्ता क बहाल करना चाहते हैं।

    बीते माह डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के लिए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे अमेरिका की यात्रा पर गए थे। जापान में । सम्राट और साम्रगी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। स बैठक का मकसद जापानी और अमेरिकी अवाम के बीच ताल्लुक को अधिक गहरा करना है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *