Sat. Apr 20th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प और नरेंद्र मोदी

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ सोमवार को नरेंद्र मोदी ने फ़ोन पर वार्ता की थी और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की थी जबकि जम्मू कश्मीर पर तनाव को कम करने की तत्कालिता पर जोर दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा था कि मैं दो अच्छे दोस्तों से  भारतीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खान से बातचीत की थी। इस दौरान व्यापार रणनीतिक साझेदारी एयर सबसे महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में तनाव को कम करने को लेकर चर्चा की थी। हालात मुश्किल है लेकिन अच्छी बातचीत थी।”

    भारत और पाकिस्तान के बीच नई दिल्ली के ऐतिहासिक कदम से तनाव काफी बढ़ गया था। भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था जो जम्मू कश्मीर को एक विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता था। अब लद्दाख और जम्मू कश्मीर को दो अलग केन्द्रशासित प्रदेशो का दर्जा दे दिया है।

    पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की भरसक कोशिश की थी लेकिन वह इसमें कामयाब न हो सका था। व्हाइट हाउस ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने वांशिगटन और नई दिल्ली से सम्बंधित क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की थी और कैसे दोनों राष्ट्रों के आर्थिक सम्बन्ध मज़बूत किये जा सकते हैं।

    बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की महत्वता को बताया था और इस इलाके में शान्ति को कायम रक्ल्हने की जरुरत को बताया था। बीते हफ्ते डोनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तानी पीएम के बीच टेलीफोन पर वार्ता हुई थी जिसमे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि पक्सितन को भारत के साथ कश्मीर मसले को द्विपक्षीय वार्ता से हल करना चाहिए।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *