Fri. Mar 29th, 2024
    ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प बहुत जल्द भारत का दौरा करेंगी। इवांका यहाँ ग्लोबल ऑन्ट्रप्रनरशिप सम्मिट में अमेरिका की और से हिस्सा लेंगी। यह सम्मिट हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इवांका इस सम्मिट में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। आपको बता दें इवांका को भारत आने का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें अपने अमेरिकी दौरे पर दिया था। इसके लिए इवांका और खुद डोनॉल्ड ट्रम्प ने मोदी का शुक्रिया अदा किया था।

    इवांका के दौरे को लेकर कल डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर सुचना दी थी। ट्रम्प ने लिखा कि, ‘इवांका इस साल के अंत में भारत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी, जो विश्व में महिलाओं की उद्यमशीलता का समर्थन करेगा।’

    https://twitter.com/realDonaldTrump/status/895741164103639042

    इस ट्वीट के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया और कहा कि, ‘वे भारत में हो रहे ग्लोबल प्रोग्राम में इवांका ट्रम्प का इंतज़ार कर रहे हैं।’

    राज्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार पिछले साल इस सम्मिट की मेजबानी अमेरिका ने की थी। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मिट का उद्देश्य विश्व स्तर पर महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इस सम्मिट न न्योता खुद प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका ट्रम्प को दिया था जब वे अमेरिका के दौरे पर थे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।