Thu. May 9th, 2024
tunisiya

ट्यूनीशिया की सरकार ने सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को तात्क प्रभाव से सार्वजानिक संस्थानों में हिजाब को प्रतिबंधित कर दिया है। हाल ही देश की राजधानी में दो आत्मघाती हमलो ने सरकार को कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर किया है। सरकार के आदेश पर प्रधानमन्त्री यूसफ चाहेड ने हस्ताक्षर किये हैं।

आदेश के मुताबिक सरकार ने कर्मचारियों और पर्यटको के लिए सार्वजानिक संस्थान में नकाब पहनने पर पाबन्दी लगाई है जो आखों को छोड़कर चेहरे को ढकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आतंकवादी खुद को बचाने के लिए नकाब का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बीते हफ्ते दो अलग फियादीन हमलो में हमलवार ने खुद को उड़ा दिया था इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हुए थे। इन हमलो की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक और और उसके सहयोगी समूहों ने ली है।

साल 2011 से ट्यूनीशिया अल्जीरिया से सटे अपने बॉर्डर पर चरमपंथियों के साथ संघर्ष में जुटा हुआ है। इस वर्ष निरंकुश शासक जीन एल अबिदीन बेन अली को सत्ता से उखाड़ फेंक दिया था। साल 2015 में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में आतंकी हमले से काफी परेशानियां खड़ी हुई है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *