Fri. Apr 19th, 2024
    टॉयलेट- एक प्रेम कथा कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ छटे दिन भी सिनेमाघरों में छाई रही। फिल्म ने छटे दिन 6.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म की छह दिनों में कुल कमाई करीबन 89.95 करोड़ हो गयी है। फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़, दूसरे दिन 17.10 करोड़, तीसरे दिन 21.25 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ की कमाई की। इस तरह छह दिन में फिल्म की कुल कमाई करीबन 90 करोड़ रूपए हो गयी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक फिल्म अगले वीकेंड तक 150 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

    अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को देशभर में रिलीज़ हुई थी। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीबन 3000 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में खुले में शौच के प्रति रोक लगने पर अभियान को दर्शाया है। देश के कई इलाक़े ऐसे भी हैं, जिनमे लोग अभी भी खुले में शौच के लिए जाते हैं। ऐसी में इस फिल्म के जरिये अक्षय कुमार लोगों को स्वछता और घरों में शौचालय बनाने का मैसेज दे रहे हैं। फिल्म को देश में सभी वर्गों के लोगों ने पसंद किया है। फ़िल्मी जगत के सभी दिग्गजों ने अक्षय को इस फिल्म के लिए बधाई दी है। अक्षय खुद फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के कई शहरों में गए और लोगों को इस बारे में बताया।

    एक मौके पर तो अक्षय ने 24 घंटे में 24 शौचालय भी बनाये। इसके अलावा अक्षय ने उत्तर प्रदेश सरकार से बात करके फिल्म को कर रहित करने का भी प्रस्ताव दिया। इस फिल्म के जरिये अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत अभियान को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

    फिल्म की कमाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और विशेषज्ञों की माने तो फिल्म 150 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अभी फिल्म को आये छह दिन ही हुए हैं और फिल्म 89 करोड़ के पार पहुँच गयी है। इस सप्ताह के ख़तम होने तक फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर सकती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।