Thu. Apr 18th, 2024
    tiger shroff biography in hindi

    हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर ‘टाइगर श्रॉफ’ जिनके अभिनय के साथ साथ उनके डांस को भी भारतीय युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ की थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सनन ने भी अपने अभिनय की शुरुआत की थी। टाइगर श्रॉफ अभिनय और डांस के साथ साथ अपने बॉडी और लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं।

    अपनी पहली फिल्म को मिली कामयाबी के बाद टाइगर श्रॉफ ने फिर कभी अपनी ज़िंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म बाग़ी और बाग़ी 2 के हिट होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपना नाम भारत के सबसे बेहतर अभिनेताओं में शामिल कर लिया है।

    विषय-सूचि

    टाइगर श्रॉफ का प्रारंभिक जीवन

    टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। टाइगर श्रॉफ के पिता 90 की दशक के हिंदी सिनेमा के प्रशिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ हैं, माता आयशा श्रॉफ दत्त हैं। टाइगर श्रॉफ की एक छोटी बहन है जिनका नाम कृष्णा श्रॉफ हैं। कृष्णा टाइगर से लगभग 3 साल छोटी हैं। टाइगर ने अपने स्कूल की पढाई की शुरुआत ‘बेसंट मॉन्टेसरी स्कूल’, जुहू, मुंबई से की थी।

    बाद में उन्होंने ‘अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे’ से अपनी स्कूल की पढाई पूरी की थी। टाइगर ने अपने स्कूल के समय से ही मार्सल आर्ट्स सीखना शुरू कर दिया था। इन्होने टैकवॉन्डु में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। टाइगर श्रॉफ भगवान शिव को बहुत मानते है और इसलिए वह हर सोमवार और महाशिवरात्रि का व्रत भी रखते हैं। फिल्म ‘धूम 3’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने आमिर खान को शारीरिक तौर पर फिट करने के लिए ट्रेनिंग भी दी थी।

    टाइगर श्रॉफ, ह्रितिक रोशन और माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ माइकल जैक्सन को डांस के लिए अपना गुरु भी मानते हैं। टाइगर को ज़्यादा ब्रेकडांसिंग, पॉप्पिंग, लॉकिंग जैसे नाच पसंद हैं।

    टाइगर श्रॉफ का व्यवसायिक जीवन

    अगर बात की जाए टाइगर श्रॉफ के व्यवसाय जीवन की तो इन्होने जबसे हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा हैं तबसे इन्होने कभी अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 2012 में टाइगर को अपनी पहली फिल्म में काम करने का अफसर मिला था। फिल्म का नाम हीरोपंती था जो 2014 में सिनेमाघरो में आई थी। फिल्म के प्रोडूसर थे ‘साजिद नादिअड्वाला’ और डायरेक्टर थे ‘सब्बीर खान’ जिनकी यह कॉमेडी रोमांस के तौर पर पहली फिल्म थी।

    फिल्म को जनता के बीच लाने के बाद जनता ने फिल्म की बहुत तारीफ की और साथ ही तारीफ की टाइगर के डांस और फिल्म में उनके खुद किए गए स्टंट्स की। अपनी पहली फिल्म के बाद टाइगर ने लगभग 2 साल तक खुद पर और मेहनत करने का फैसला लिया था और इसके बाद आई उनकी फिल्म बाग़ी।

    2016 में आई टाइगर की दूसरी फिल्म बाग़ी जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर ने काम किया था। इस बार भी फिल्म के प्रोडूसर थे ‘साजिद नादिअड्वाला’ और डायरेक्टर थे ‘सब्बीर खान’। बाग़ी थ्रिलर व रोमांस फिल्म थी। इस फिल्म को भी दर्शको ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म 2016 के सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्मो में से एक फिल्म बन गई थी।

    बाग़ी के बाद टाइगर ने ‘रैमो डिसूज़ा’ के साथ मर्सिअल आर्ट्स पर आधारित फिल्म ‘अ फ्लाइंग जाट’ में काम किया था। इस फिल्म में टाइगर के साथ ‘जैक्लीने फर्नांडेज़’ थी। फिल्म को खास कर बच्चो के लिए बनाया गया था। अ फ्लाइंग जाट के बाद टाइगर श्रॉफ ने ‘मुन्ना माइकल’ फिल्म में काम किया। इस फिल्म में निद्धि अग्रवाल थी जिनकी यह पहली फिल्म थी। यह फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित थी।

    इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ माइकल जैक्सन के फैन बने थे जो ही उनकी निजी ज़िंदगी में भी सच है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे।

    2018 में आई बाग़ी 2 भी दर्शको को पसंद आई थी। इस फिल्म में टाइगर के साथ दिशा पाटनी थी। जनता ने फिल्म को भी पसंद किया और टाइगर – दिशा की जोड़ी को भी। बाग़ी 2 के प्रोडूसर तो ‘साजिद नादिअड्वाला’ ही थे लेकिन डायरेक्टर ‘अहमद खान’ थे। इस फिल्म में टाइगर ने आर्मी अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में दिशा पाटनी थोड़े से भाग में दिखाई दी थी और कुछ समय बाद फिल्म में उनको मार दिया गया था। बाग़ी 2 की सफलता के बाद टाइगर ने 2019 में एक बार कॉलेज के स्टूडेंट बनने का फैसला किया।

    करन जौहर द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ में टाइगर श्रॉफ ने काम किया। टाइगर के साथ इस फिल्म में 2 चहरे बिलकुल नए थे, पहली हीरोइन ‘तारा सुतरिआ’ और फिल्म के दूसरी हीरोइन ‘अनन्या पांडेय’।

    स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म का भाग 2 ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ में कुछ ज़्यादा फर्क नहीं था लेकिन फिर भी दर्शको ने फिल्म को ठीक ठाक कहा था।  टाइगर के फैन ह्रितिक रोशन के साथ काम करने का टाइगर का सपना भी पूरा हुआ क्युकी 2 अक्टूबर 2019 को ह्रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वानी की फिल्म ‘वॉर’ सिनेमा घरो में आ चुकी है और फिल्म को दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। हालही में खबर आई थी की टाइगर श्रॉफ अब इसी साल के अंत तक बाग़ी 3 की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

    टाइगर श्रॉफ के प्रमुख काम

    हीरोपंती से शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ की हर एक फिल्म जनता को बहुत पसंद आई हैं। हीरोपंती से लेकर वॉर तक टाइगर श्रॉफ जनता के दिलो पर अपने अभिनय, डांस, और स्टंट्स से राज करते आ रहे हैं। हीरोपंती के बाद टाइगर ने जो खुद पर और मेहनत करने का फैसला लिया था वह फैसला उनकी दूसरी फिल्म बाग़ी में दिख रहा था। बाग़ी को देखने वाला हर एक शक्श टाइगर के काम की सिर्फ सराहना ही कर रहा था।

    दर्शको ने बाग़ी 2 को भी उतना ही प्यार दिया जितना की बाग़ी को दिया था। टाइगर अपने फिल्मो के स्टंट्स खुद करते हैं और शायद इसलिए ही टाइगर की हर फिल्म को जनता बहुत पसंद करती है। टाइगर और ह्रितिक की फिल्म वॉर को भी जनता का भरपूर प्यार मिल रहा हैं और आने वाले समय में ऐसा लगता है की फिल्म वॉर को भी सालाना सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में गिना जाएगा। टाइगर श्रॉफ ने फिल्मो के आलावा कुछ गानों में भी अभिनय किया है जैसे ‘चल वहां चलते हैं’, ‘ज़िंदगी आ रहा हूँ मैं’, ‘बेफिक्रा’, ‘हर घूट में स्वैग है’।

    टाइगर श्रॉफ की फिल्मे

    • 2014, हीरोपंती।
    • 2016, बाग़ी।
    • 2016, अ फ्लाइंग जाट।
    • 2017, मुन्ना माइकल।
    • 2018, बाग़ी 2
    • 2019, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2
    • 2019, वॉर।

    टाइगर श्रॉफ द्वारा अभिनय किए गए गाने

    • 2015, ज़िंदगी आ रहा हूँ मैं।
    • 2015, चल वहां चलते हैं।
    • 2016, बेफिक्रा।
    • 2018, गैट रेडी टू मूव।
    • 2019, आर यू कमिंग?
    • 2019, हर घूट में स्वैग है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    टाइगर श्रॉफ की पहली ही फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए टाइगर को 2014 में हुए ‘स्टारडस्ट अवार्ड्स’ में ‘सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो’ का पुरस्कार दिया गया था। ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट एंटरटेनमेंट एक्टर – मेल’ का पुरस्कार मिला था।

    अगला अवार्ड भी हीरोपंती के लिए ही था जो की ‘स्टार गिल्ड अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ के लिए टाइगर श्रॉफ को मिला था। 2015 में भी टाइगर श्रॉफ ने 2 अवार्ड्स को अपने नाम किया, पहला ‘आइफा अवार्ड्स’ में ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर – मेल’ का पुरस्कार मिला था और दूसरा ‘लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर – मेल’ का पुरस्कार मिला था।

    टाइगर श्रॉफ का निजी जीवन

    टाइगर श्रॉफ वैसे अपनी निजी ज़िंदगी को ज़्यादा तर अपने तक ही रखना पसंद करते हैं लेकिन उनके और दिशा पाटनी के प्यार को वो छुपा नहीं सके थे। दिशा पाटनी को टाइगर काफी पहले से ही पसंद करते थे लेकिन बाग़ी 2 में दोनों के एक साथ काम करने बाद से ही यह खबर पक्की मानी जा रही है की दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो चुकी है।

    टाइगर श्रॉफ को डव्लूडब्लूइ देखना बहुत पसंद है। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। फिल्म हीरोपंती में आने से पहले टाइगर ने अपना नाम बदला था। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और दोनों ने एक ही स्कूल से अपनी पढाई की है। टाइगर श्रॉफ का मिजाज़ थोड़ा सा शर्मीला है और इन्हे कम बोलना ही पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *