Tue. May 7th, 2024
पुलिस

रांची, 25 जून (आईएएनएस)| झारखंड के गढवा जिले में मंगलवार को एक बस खाई में गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यात्रियों के अनुसार, बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर नवादी घाटी में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री थे।

पुलिस की एक टीम ने पेड़ में फंसी बस में से लोगों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। कुल 39 घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर है।

बस अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ जा रही थी।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *