Tue. May 21st, 2024
पुलिस

रांची, 11 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में जहरीले मटन का सेवन करने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चपका कथारटोली गांव के कुछ लोगों ने बुधवार रात एक बकरी को पकाकर खाया था। यह बकरी कीटनाशक का सेवन करने के बाद मर गई थी।

जहर वाले मटन के सेवन के बाद 10 से ज्यादा ग्रामीणों को उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां 65 वर्षीय जेठू उरांव की मृत्यु हो गई।

पुलिस का कहना है कि बाकी का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *