Sun. May 19th, 2024
EVM STRONG ROOM

रांची, 23 मई (आईएएनएस)| सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर आगे चल रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन यहां से पिछड़ता हुआ दिख रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 17,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और जीवीएम-पी के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से 70,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी से भाजपा उम्मीदवार अर्जन मुंडा कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से 600 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू से 50,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

रांची में भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ 50,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *