Sat. Apr 20th, 2024
    jyotiraditya-scindia-

    कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा को चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान का नाम बार बार लेने पर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को बाहर की ओर देखना बंद कर देना चाहिए क्योकि रोजगार और कृषि संकट जैसे मुख्य मुद्दे देश की ओर मुंह करे हुए हैं।

    कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव सिंधिया ने कहा, उन्हे पार्टी की रणनीति पर भरोसा हैं। उम्मीदवार मैदान में हैं और राज्य में प्रचार किया गया प्रचार का नतीजा लोगों का विश्वास जीतना होगा।

    सिंधिया ने कहा कि, पार्टी के पुनर्निमाण लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव प्रचारों में पाकिस्तान के बारे मे बार बार प्रयोगबात करने पर सिंधिया ने कहा भारत में प्रमुख मुद्दा रोजगार, रोजगार और रोजगार हैं भारत में प्रमुख मुद्दा किसान के बारे में हैं। भारत में प्रमुख मुद्दा हर नागरिक का मान, सम्मान और पहचान का हैं।

    मोदी और भाजपा के नेताओं को बाहर की ओर देखना बंद कर देना चाहिए और देश की समस्याओं को हल करना चाहिए।

    जहां तक आतंकवाद और पाकिस्तान की सवास हैं हम सब एक साथ खड़े हैं, यहां कोई कांग्रेस और कोई भाजपा नही हैं। केवल भारत और तिरंगा हैं।

    सिंधिया ने कहा, चाहे आप कांग्रेसी हो या किसी अन्य पार्टी देश हमेशा पहले स्थान पर आता हैं।

    कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रिंयका गांधी वार्डा ने भी पाकिस्तान को लेकर भाजपा की खिचाई की। भारत  के बारे में बोलने के बजाय और उन्होंने अपने युवाओं के लिए क्या किया, सत्ता पक्ष पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं।

    कांग्रेस की न्याय योजना को गेम चेंजर बताते हुए सिंधिया ने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी धन जुटाएगी कि न्याय देश के गरीब लोगों को प्रदान किया जाए।

    सिंधिया ने कहा विशेष रूप से गरीब रेखा के नीचे रहने वाले हर परिवार की महिला सदस्यों के बैंक खाते में 72000 रुपये अकेले यूपी नही बल्कि पूरे भारत के लिए गेंमचेंजर हैं।

    इस पर  3,60,000 करोड रुपये खर्च होंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए धन जुटाएंगे कि हम न्याय प्रदान करेंगे। यह सम्मान की लड़ाई हैं, यह मान की लड़ाई हैं, यह हर नागरिक की पहचान की लड़ाई हैं। यह बात देश हर एक नागरिक के लिए हैं।

    कांग्रेस ने लोकसभा के लिए अपने घोषणा पत्र में न्याय का जिक्र किया हैं जिसके तहत 72000 रुपये साल या 6000 रुपये महीना भारत के सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवार को दिया जाएगा।

    कांग्रेस, सपा, बसपा और आरएलडी के गठबंधन के सवाल पर सिंधिया ने कहा कांग्रेस अपने दम चुनाव पर लड़ रही हैं, परिणाम सभी दलों के देखने लायक होंगे।

    उन्होंने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया एक विभाजित विपक्ष ने भाजपा को लाभ मिलेगा हैं, उन्होंने कहा हम 23 मई को बोलेंगे जब परिणाम सामने होंगे और यूपीए सरकार केंद्र में होगी।

    सिंधिया नें अपने भाषण में कहा, “कांग्रेस के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने संकल्प किया है कि पार्टी युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को फसल का उचित मूल्य और व्यापारियों को जीएसटी में राहत देगी।”

    उन्होनें आगे कहा, “देश में मोदी जी और यूपी में योगी जी की जबसे सरकार आई है, तब से सब बेहाल हैं। प्रदेश का किसान प्रताड़ित किया जा रहा है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान और हर खाते में 15 लाख रुपये जुमला साबित हुआ।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *