Fri. Mar 29th, 2024
    zain imam biography in hindi

    जैन इमाम हिंदी टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता हैं। अपने हॉट लुक्स और अच्छी पर्सनॅलिटी की वजह से जैन इमाम ज़्यादा जल्दी लड़कियों के दिलो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। जैन ने अभिनय की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के तौर पर काम किया था। अपने मॉडलिंग के करियर के दौरान जैन इमाम ने बड़े बड़े ब्रांड्स जैसे ‘रीबॉक’, ‘अल्डो ग्रुप्स’, ‘मैकडॉवेल्स नंबर 1’ के लिए काम किया है।

    जैन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2014 से की थी। इनका सबसे लोकप्रिय किरदार ‘युवराज लूथरा’ का माना जाता है। जैन इमाम को कुछ समय पहले कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। इस शो में कुछ हफ्ते ही हुए थे की जैन शो से एलिमिनेट हो गए थे। जैन ने 2019 में ही ‘मोस्ट स्टाइलिश एक्टर’ का खिताब भी जीता था।

    जैन इमाम का प्रारंभिक जीवन

    जैन इमाम का जन्म 18 मई 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। जैन इमाम मुस्लिम परिवार से तालूक रखते हैं। जैन इमाम के परिवार की जानकरी फिलहाल तक किसी के पास नहीं हैं। इन्होने अपने स्कूल की पढाई ‘एमिटी इंटरनेशनल स्कूल’, दिल्ली से पूरी की हैं। ग्रेजुएशन की पढाई जैन ने ‘दिल्ली विश्वासीद्यालय’ के कॉलेज से पूरी की थी और आगे की पढाई के लिए वो मुंबई चले गए थे।

    ‘मुंबई विश्वविद्यालय’ में जैन ने ‘एमबीए’ की पढाई पूरी की थी। पढाई के साथ साथ जैन ने अपने मॉडल बनने का सफर भी शुरू कर दिया था। 2014 तक एक कामयाब मॉडल बनाने के बाद उसी साल उन्होंने टीवी सीरियल में अपना डेब्यू किया था। जैन के अभिनय किए गए किरदारों को लोग बहुत पसंद करते हैं।

    जैन इमाम का व्यवसायिक जीवन

    जैन इमाम ने अपने अभिनय की शुरुआत 2014 से की थी। इससे पहले वह एक मॉडल के रूप में काम किया करते थे। मॉडलिंग के करियर में जैन ने कुछ बड़े तो कुछ छोटे ब्रांड के लिए काम किया था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सीरियल ‘कैसी ये यारियां’ से की थी। यह सीरियल एमटीवी इंडिया पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में जैन के किरदार का नाम ‘अभिमन्यु ठक्कर’ था। इस सीरियल के मुख्य किरदार को पार्थ समथान और नीति टेलर ने अभिनय किया था।

    यह सीरियल जुलाई 2014 से अभी तक दर्शाया जाता है। इस सीरियल के पहले 2 सीजन एमटीवी इंडिया पर दर्शाए गए थे और सीजन 3 को वूट एप्प पर दर्शाया जा रहा है। इस सीरियल के बाद 2015 में जैन इमाम को सीरियल ‘टशन- ए- इश्क़’ में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस सीरियल में जैन ने ‘युवराज लूथरा’ उर्फ़ ‘युवी’ का किरदार दर्शाया था। इस किरदार को लोगो ने सबसे ज़्यादा पसंद किया था और देखते ही देखते जैन इमाम टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेताओं में से एक बन गए थे।

    यह सीरियल ज़ी टीवी पर अगस्त 2015 से सितम्बर 2016 तक दर्शाया गया था। यदि एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 322 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। जैन इमाम के साथ इस सीरियल में जैस्मिन भासिन और सिद्धांत गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया था।

    2016 में जैन इमाम ने ज़ी टीवी के एक और सीरियल में अभिनय किया था। इस सीरियल का नाम ‘यह वादा रहा’ था और जैन के किरदार का नाम ‘अबीर धर्माधिकरी’ था। यह सीरियल ज़ी टीवी पर सितम्बर 2015 से जनवरी 2017 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के मुख्य किरदार सूरवी श्रीकांत, कार्तिक सीताराम, कमला दिगंबर और अबीर धर्माधिकरी थे जिन्हे सोनल वेंगुर्लेकर, अंकुश अरोड़ा / कृष्णा सोनी (सीजन 2 में), रिंकू कर्मकार और जैन इमाम ने दर्शाया था।

    जैन ने इस सीरियल के सीजन 2 में अभिनय किया था। इस सीरियल के कुल 349 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल के बंद होने के बाद, 2017 में जैन इमाम को सीरियल ‘नामकरण’ में देखा गया था।

    इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘आईपीएस नेल खन्ना’ था और सीरियल को स्टार प्लस पर दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के मुख्य किरदारों को जैन इमाम के अलावा अदिति राठौर और रीमा लागू ने निभाया था। यह सीरियल सितम्बर 2016 से मई 2018 तक दर्शाया गया था।

    2018 में जैन को &टीवी के सीरियल ‘लाल इश्क़’ में देखा गया था। इस सीरियल में इन्होने कुछ ही एपिसोड में अभिनय किया था और इनके किरदार का नाम ‘अर्जुन’ था। इसी साल जैन को स्टार प्लस के सीरियल ‘इश्कबाज़’ में ‘मोहित मल्होत्रा’ का किरदार अभिनय करते हुए भी देखा गया था। यह सीरियल भी स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल की लिस्ट में शामिल था। 2018 के बाद 2019 में जैन इमाम को कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में देखा गया था। इस शो में जैन ने कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    जैन इमाम को कुछ हफ्तों के बाद ही शो से एलिमिनेट होना पड़ा था। इसी साल, 2019 में जैन ने स्टार प्लस के सीरियल ‘एक भ्रम.. सर्वगुण सम्पन्न’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था। जैन इमाम के इस किरदार का नाम ‘कबीर मित्तल’ था। यह सीरियल अप्रैल 2019 से सितम्बर 2019 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल में जैन इमाम के अलावा श्रेनु पारेख ने मुख्य महिला की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल के कुल 109 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    जैन इमाम द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2014 – 2015, एमटीवी इंडिया के सीरियल ‘कैसी ये यारियां’ में ‘अभिमन्यु ठक्कर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015 – 2016, ज़ी टीवी के सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ में ‘युवराज लूथरा’ उर्फ़ ‘युवी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016 – 2017, ज़ी टीवी के सीरियल ‘ये वादा रहा’ में ‘अबीर धर्माधिकरी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017 – 2018, स्टार प्लस के सीरियल ‘नामकरण’ में ‘आईपीएस नेल खन्ना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, &टीवी के सीरियल ‘लाला इश्क’ में ‘अर्जुन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, स्टार प्लस के सीरियल ‘इश्क़बाज़’ में ‘मोहित मल्होत्रा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, कोट्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019, स्टार प्लस के सीरियल ‘एक भ्रम… सर्वगुण सम्पन्न’ में ‘कबीर मित्तल’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2016, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (क्रिटिक्स)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट स्टाइलिश एक्टर (मेल)’ का अवार्ड मिला था।

    जैन इमाम का निजी जीवन

    जैन इमाम के लव लाइफ की बात करे तो उनका नाम अभी तक किसी लड़की के साथ रिलेशन में नहीं सुना गया है।जैन इमाम को ईस्टर्न आई के द्वारा सूचित किए गए ‘ईस्टर्न आईज मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन मैन’ की लिस्ट में 2018 में 26वाँ स्थान दिया गया था।

    उसी साल, उन्हें ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ की ’20 मोस्ट डिजायर मेल इन इंडियन टेलीविज़न’ की लिस्ट में 5वें स्थान पर रखा गया था। जैन इमाम के पसंदीदा अभिनेता वरुण धवन हैं और अभिनेत्रियों में उन्हें सोनम कपूर पसंद हैं। जैन की पसंदीदा फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ हैं। इनका पसंदीदा रंग काला है।

    जैन ने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय की वजह से बहुत सफलता पाई है और यही वजह है की कम समय में ही उन्हें लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *