Fri. Mar 29th, 2024
    देखिये कैसे जेनिफर विंगेट ने इस वर्कआउट पोस्ट के साथ दिए फिटनेस गोल्स

    जेनिफर विंगेट टीवी की ऐसी अभिनेत्री हैं जो न केवल अभिनय अच्छा करती हैं बल्कि, देखने में भी बेहद खूबसूरत और फिट हैं। जैसी वह सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर डालती हैं, वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार उन्होंने कोई ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट कर सुर्खियाँ नहीं बटोरी हैं, बल्कि अपने वर्कआउट विडियो से लोगो का दिल जीता है।

    अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट सेशन से कुछ तसवीरें और विडियो साझा की हैं जिन्हें देख कर आप प्रभावित हो जायेंगे। इन्हें देखकर आप प्रेरित जरूर हो जायेंगे। कई सारी तसवीरें पोस्ट करके, उन्होंने लिखा-“कभी कभी ज़िन्दगी आपको लटका कर छोड़ सकती है। आपको बस इतना करना है कि ऊपर उठना है।”

    उनके हैंगिंग पुल-अप्स आपको प्रोत्साहित कर देंगे। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/Bxb6I6KBtVt/?utm_source=ig_web_copy_link

    जेनिफ़र हाल ही में अपने किसी करीबी दोस्त की पार्टी में भी शामिल होती नज़र आई थी। वह अपने बेपनाह सह-कलाकार हर्षद चोपड़ा के साथ पहुंची थी। इन दोनों के साथ इंडस्ट्री के अन्य मशहूर कलाकार भी मौजूद थे जिसमे करण वाही, ऐश्वर्या सखुजा और पूजा शर्मा शामिल हैं।

    अभिनेत्री इन दिनों ब्रेक पर हैं और इसका जमकर लुत्फ़ उठा रही हैं। पिछले हफ्ते, वह गोवा में समय बिता रही थी जब उनकी ऑन-स्क्रीन माँ कविता घाई ने उनसे मिलकर सरप्राइज दिया। जेनिफ़र ने ये खूबसूरत लम्हा अपने कैमरा में कैद भी किया था। जेनिफ़र उन्हें देखकर एकदम चौक गयी थी और फिर दोनों सह-कलाकार गले मिली।

    Image result for Jennifer Winget

    दोनों टीवी के मशहूर शो ‘बेहद’ में नज़र आये थे। शो में कुशाल टंडन ने भी अहम किरदार निभाया था। पहली बार, जेनिफ़र ने ऑन-स्क्रीन एक पागल विलन का किरदार निभाया था जो अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। शो का जल्द दूसरा सीजन आने वाला है। शो के निर्माता ने इस खबर की पुष्टि की है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *