Tue. Apr 23rd, 2024
    जेनिफर विंगेट ने की 'बेहद 2' की घोषणा, फैंस से कहा-'तैयार हो जाओ'

    खूबसूरत टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट जो इतने समय से रोमांटिक थ्रिलर शो ‘बेहद 2‘ की खबरों को लेकर मौन थी, अब उन्होंने आधिकारिक रूप से इसके लौटने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के निर्माताओं के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि फैंस इस क्रेजी राइड के लिए तैयार हो जाये।

    उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“गेस करने के कोई पॉइंट्स नहीं हैं कि हम तीनो क्या कर रहे हैं। जी हां, आपने सही पहचाना, हम कुछ पागल तूफ़ान लाने वाले हैं। ‘बेहद 2’ के लिए तैयार हो जाओ। पागलपन वापस ला रहे हैं।” देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B1a_JRjgRoH/?utm_source=ig_web_copy_link

    जबकि जेनिफर अपने किरदार माया के साथ शो में वापसी कर रही हैं, ऐसी खबरें हैं कि इस बार उनके विपरीत विराफ पटेल नजर आएंगे। विराफ को शो ‘एक बूँद इश्क़’ और ‘नामकरण’ के लिए जाना जाता है।

    विराफ के किरदार के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने पहले बॉम्बे टाइम्स को बताया था-“जी हाँ, हम शो के नायक के रूप में विराफ पटेल को साइन करने का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, उनके द्वारा निभाए गए किरदार में एक ट्विस्ट है, जो निश्चित तौर पर फैंस को चौका देगा। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और हम ‘बेहद’ के जादू को नए सीजन के साथ फिर से फ़ैलाने की उम्मीद करते हैं।”

    पहले सीजन में ये किरदार लोकप्रिय अभिनेता कुशाल टंडन ने निभाया था। उन्होंने अर्जुन शर्मा का किरदार निभाया था जिसकी एक साइको गर्लफ्रेंड माया मेहरोत्रा होती है। दोनों की जोड़ी को बहुत सराहा गया था, हालांकि शो खत्म होने के बाद कुशाल ने स्पष्ट कर दिया था कि वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

    इस दौरान, टीवी शो ‘बेहद’ की बात की जाये तो ये कई मायनो में इंडस्ट्री के लिए एक पाथ-ब्रेकिंग शो था जिसमे मुख्य किरदार निभाने वाली जेनिफर विंगेट कोई आदर्शवादी या सही और गलत का पाठ पढ़ाने वाली महिला नहीं थी बल्कि एक ऐसा ग्रे किरदार था जिसकी बुराई से भी दर्शको को प्यार हो गया था। जेनिफर ने माया नामक एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई जिसके सर पर अपने प्रेमी का जूनून होता है और इसके कारण, कई लोगो का खून भी कर चुकी है। ये जेनिफर का सबसे बेहतरीन काम है।

    https://youtu.be/nRsj0Eceq6s

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *