Fri. Apr 19th, 2024
    जीएसटी बदलाव

    जिस दिन का सबको बेसब्री से इंतज़ार था वो अंततः आ गया है। देश का सबसे बड़ा बिल आज रात को सत्र में लागू होने जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी को आजादी के बाद का सबसे बड़ा समारोह बताया है। मोदी के अनुसार जी.एस.टी. के लागू होने से देश में व्यापार बहुत ही आसान हो जाएगा।

    जाहिर है जी.एस.टी. लागू होने से कई चीज़ों में टैक्स बढ़ने के आशंका है वहीँ कई चीज़ों में यह काम भी हो सकता है। ऐसे में आम जनता के बीच कई तरह की दुविधाएं हैं। इसे दूर करने के लिए सरकार ने ऐसी चीज़ों की एक लिस्ट जारी की है जिनमे बिलकुल भी टैक्स नहीं देना होगा।
    पढ़िए पूरी लिस्ट….
    – शिक्षा सेवाएं

    – स्वास्थय सेवाएं

    – ताज़ी सब्जियां

    – बिना मार्क का आटा

    – बिना मार्क की मैदा

    – बिना मार्क का बेसन

    – गुड़

    – दूध

    – अंडे

    – दही

    – लस्सी

    – खुला पनीर

    – बिना मार्क प्राकृतिक शहद

    – खजूर का गुड़

    – नमक

    – काजल

    – फूल भरी झाड़ू

    – बच्चों की ड्रांइग और रंग की किताबें

    दूध

    इस लिस्ट में दी गयी सभी चीज़ों पर कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। ऐसे में आम जनता के लिए यह एक अच्छा कदम है। बाकी घर जरूरी चीज़ों पर भी सबसे कम टैक्स यानी 5% लगाया जाएगा।

    जी.एस.टी. बिल सत्र में आज रात यानी 30 जून की रात को पास किया जाएगा। ऐसे में देश की सभी बड़ी हस्तियों को इसमें आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी काफी दिनों से चल रही है। मुख्य अतिथि में राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी, प्रधान मंत्री मोदी व अन्य बड़े नेता शरीक होंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *