Fri. Apr 19th, 2024

    संसद भवन आज यानी 30 जून की रात को सितारों से जगमगा उठेगा। जीएसटी बिल के पास होने के अवसर पर संसद में फ़िल्मी दुनिया से लेकर बड़े बड़े उद्योगपति तक सभी इसमें शामिल होने जा रहे हैं। बड़े नामों में अमिताभ बच्चन, रतन टाटा, लता मंगेशकर आदि शामिल हैं।

    जाहिर है जी.एस.टी. के लागू होने का इंतज़ार सभी को था और ऐसे में यह सरकार के लिए और भी ज्यादा जरूरी था। सरकार इसके लिए काफी समय से तैयारियों में लगी हुई है। देश के आज़ादी के बाद ऐसा पहली बार होगा जब आधी रात को पार्लियामेंट हाउस खोला जाएगा। ऐसा 15 अगस्त 1947 के बाद पहली बार होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार यह देश के लिए एक बहुत ही बड़ा अवसर है।

    जी.एस.टी

    सितारों के साथ साथ देश के वरिष्ठ नेताओं को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। देश के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, एच डी देवगोडा आदि नेता भी इसमें सम्मिलित होंगे। वित् मंत्री अरुण जैटली के अनुसार जी.एस.टी. के लागू होने से देश की 2000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को एक नया आकर मिलेगा।

    ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी बिल का बहिष्कार करने की तैयारियां कर ली है। सोनिया गाँधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने समारोह में शरीक होने से मना कर दिया है। कांग्रेस क़े अनुसार जी.एस.टी. आने से छोटे व्यापारिओं को बहुत सी परेशांनियों का सामना करना पड़ेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *