Fri. Mar 29th, 2024
    जीएसटी बदलाव

    1 जुलाई से देश में लागु हुए जीएसटी बिल को लेकर लोगों में उलझन बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने एक मोबाइल ऐप लांच किया है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा लांच किये गए इस ऐप में सभी वस्तुओं की एक लिस्ट दी हुई है जिसमे वस्तुओं के साथ उनपर लगने वाल टैक्स भी दिया गया है।

    जी.एस.टी. दर

    इस ऐप में सभी वस्तुओं को टैक्स के हिसाब से 7 श्रेणियों में बांटा गया है। 0 प्रतिशत, 0.25 प्रतिशत, 3 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत। इसके आलावा सभी तरह की सेवाओं को टैक्स पर पांच श्रेणियों में बांटा गया है – 0 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत।

    इसके अलावा ऐप में एक सर्च बटन भी दिया गया है जिसमे आप किसी भी वस्तु या सेवा के टैक्स दर के बारे में जान सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोग इस ऐप को बहुत पसंद कर रहे हैं। कई लोगों के तो इसे पांच स्टार की रेटिंग दी है। एक रिव्यु में किसी ने लिखा कि ‘ऐप सरकार कि तरफ से एक बहुत अच्छी योजना है। इससे सभी छोटे दुकानदारों को मदद मिलेगी’।

    आप यह ऐप यहाँ डाउनलोड कर सकते हैं। GST Rate Finder

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।