Thu. Apr 25th, 2024
    जिओ-फोन-बुक

    रिलायंस जिओ ने पिछले महीने ही नया जिओ फोन लांच किया था। फोन को बुकिंग के दौरान लगभग 60 लाख लोगों ने बुक किया था। जिओ के मुताबिक दिवाली तक सभी फोन लोगों तक पहुँच जाएंगे।

    रिलायंस जिओ फोन की रिलीज़ के दौरान कंपनी के संस्थापक मुकेश अम्बानी ने इसे भारतीय इंटरनेट की दुनिया का सबसे जरूरी कदम बताया था। यह फोन ग्राहकों को फ्री में दिया जा रहा है। हालाँकि कंपनी ने 1500 रूपए के रूप में सुरक्षा राशि ग्राहकों से वसूली है।

    इस फोन के जरिये आप 4 जी इंटरनेट का सस्ते दामों में फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा आप पैसों का लेन देन भी इसके जरिये कर सकते हैं। इसके साथ सभी जिओ के मोबाइल ऐप इसमें पहले से दिए जाएंगे। इनमे जिओ म्यूजिक, जिओ टीवी, जिओ न्यूज़ आदि शामिल हैं।

    जिस गति से जिओ फोन को भारत के लोग पसंद कर रहे हैं, उससे साफ़ है कि डेटा इस्तेमाल करने में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। फोन के अलावा मोबाइल डेटा में भी जिओ ने बाजार में तहलका मचा रखा है। कंपनी के सस्ते डेटा प्लान्स की वजह से एयरटेल जैसी कंपनियां भरी घटे में जा रही हैं।

    जिओ ने 15 अगस्त को जिओ फोन की घोषणा की थी। इसके बाद अब कंपनी की ओर से जारी एक सन्देश में कहा गया है कि दिवाली तक सभी ग्राहकों को उनके फोन मिल जाएंगे। करीबन 61 लाख फोए बुक हुए हैं। ऐसे में फोन डिलीवर के लिए भी कंपनी नयी नयी योजनाएं बना रही हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।