Fri. Apr 19th, 2024
    janhvi kapoor

    जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में अभी एक साल भी नहीं हुआ है कि उनके लाखों चाहनेवाले बन गए हैं। दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी और बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी ने पिछले साल शशांक खेतान निर्देशित फिल्म ‘धड़क’ से ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया था। और तब से ही जान्हवी पर देश भर से लोग प्यार लुटा रहे हैं।

    पिछली रात, वह सब्यसाची के 20वे वार्षिक जश्न में उपस्थित होने गयी थी और बाद में इंस्टाग्राम पर अपने ऑउटफिट की तसवीरें साझा की। उनके विंटेज फोटोशूट को देखकर फैंस पागल हो गए और उनकी तारीफ में टिपण्णी करने लगे। उनकी तसवीरें आपको भी प्रभावित कर देंगी।

    https://www.instagram.com/p/Bv68RrfHaBW/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bv8cM3GnUbm/?utm_source=ig_web_copy_link

    उनका ये लुक देखकर आपको 60 के दशक की हीरोइन की याद आ जाएगी। कुछ लोगो ने टिपण्णी की-“श्रीदेवी जी की हमशकल।” तो कुछ ने ये तक कह दिया-“तुम भारतीय काइली जेनर की तरह क्यों दिख रही हो?” हज़ारों की टिप्पणियों में से कुछ प्रतिक्रिया यहाँ देखिये-

    दरअसल जाह्नवी की तुलना हमेशा उनकी माँ और पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी से की गयी है। जब पिछले साल, चांदनी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहा था तो उनके चाहनेवालों को जाह्नवी में एक उम्मीद की किरण दिखाई दी थी। उन्हें लगा था कि वह जाह्नवी की फिल्मो के जरिये फिर अपनी हीरोइन श्रीदेवी को देख पाएंगे।

    फिल्मो की बात की जाये तो, जाह्नवी इन दिनों शरण शर्मा निर्देशित फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जो भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम किरदार में नज़र आएंगे।

    इसके अलावा उन्होंने करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख़्त’ भी साइन कर ली है जिसमे उनके साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे।

    उन्होंने हाल ही में, हार्दिक मेहता की फिल्म ‘रूह-अफ़ज़ा’ भी साइन कर ली है जिसमे वह राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर-कॉमेडी करती दिखाई देंगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *