Sat. Apr 20th, 2024
    जापान में भूकंप

    जापान के ओकिनावा प्रान्त में में स्थित अमामी ओशिमा द्वीप के पूर्वोत्तर तट पर बुधवार को 5.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जापान की मौसम वैज्ञानिक एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समय सुबह करीब 2:34 मिनट पर आये थे और इसकी गहराई 30 किलोमीटर थी।

    जेएमए ने बताया कि सुनामी से सम्बंधित को चेतावनी जारी नहीं की गयी है। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, भूकंप  के कारण संपत्ति के नुकसान या हताहत की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है। जापान में भूकंप के झटके बारम्बार महसूस किये जा सकते हैं।

    जापान रिंग ऑफ़ फायर में पैसिफिक समुन्द्र की घाटी के करीबी क्षेत्र में स्थित है। जहां पर बारम्बार भूकंप के झटके झेले जा सकते हैं। साल 2011 में जापान में 9.9 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस किये गए थे जिससे भयावह सुनामी भी आयी थी जिससे काफी संपत्ति का नुकसान हुआ था।

    इस भूकम्प मे काफी हताहत जान माल का नुकसान हुआ था और देश के इतिहास में सबसे ताकतवर भूकंप रिकॉर्ड किया गया था इसमें करीब 15000 से अधिक लोगो ने अपनी जान गंवाई थी और हज़ारो लोगो के जख्मी और गायब होने की खबर थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *