Thu. Apr 25th, 2024
    जापान और दक्षिण कोरिया विवाद

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया और जापान के बीच उपजे विवाद को कम करने के लिए दखल देने का प्रस्ताव दिया है। इस विवाद से स्मार्ट फ़ोन और मेमोरी चिप की वैश्विक सप्लाई पर संकट गहराता जा रहा है।

    युद्ध बंदी मजदूर मुआवजा विवाद

    दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक विवाद दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान हुक्मरानों द्वारा दक्षिण कोरियाई लोगो से जबरन मजदूरी कराने के लिए मुआवजा देने पर उपजा था। इस महीने इस विवाद ने गलत राह पकड़ ली है जब जारण ने दक्षिण कोरिया को हाई टेक मैटेरियल्स के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने उनसे इस विवाद में दखल देने के लिए कहा था। अमेरिका अपने दो एशियाई सहयोगियों के बीच गहराते विवाद पर सार्वजानिक स्टार पर बोलने के हिचकिचा रहा है।

    राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि “मून ने मुझसे कहा कि अब व्यापार से सम्बंधित विवाद काफी बढ़ता जा रहा है, खासकर कारोबारी मामले पर तनाव ज्यादा है। जापान के समक्ष बहुत कुछ है जो दक्षिण कोरिया को चाहिए और उन्होंने मुझसे इसमें दखल देने का आग्रह किया था।”

    अमेरिकी राष्ट्रपति देंगे दखल

    उन्होंने कहा कि “इसलिय शायद अगर वह दोनों मुझे इसमें शामिल करना चाहते हैं, तो मैं होऊंगा। जापान और दक्षिण कोरिया के साथ शामिल होना एक फुल टाइम नौकरी मिलना है। लेकिन मुझे दोनों नेता पसंद है।”

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आवास की प्रवक्ता को मिन जुंग ने कहा कि “मून ने 30 को सीओल सम्मेलन के दौरान ट्रम्प से मदद करने की दरख्वास्त की थी।”

    जापान ने दक्षिण कोरिया पर निर्यात किये गए संवेदनशील उत्पादों के प्रति कुप्रबंधन को कारण बताया था। जापानी मीडिया के मुताबिक, इन उत्पादों का अंत उत्तर कोरिया ने होता था। दक्षिण कोरिया ने इससे इंकार किया है। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री ने जापान से पाबंदियों को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि “जापान के उत्पादों पर निर्भरता को कम करने करने के लिए सरकार व्यापक योजनाओं पर कार्य कर रही है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *