Sun. May 26th, 2024
जापान

जापान के विभाग ने दक्षिणी पश्चिमी भाग से छह लाख से अधिक लोगो को विस्थापित करने का आदेश दिया है। मुसलाधार बारिश के कारण इलाके में नदियों का पानी उफान मार रहा है। यह आदेश उत्तरी क्यूशू के सागा, फुकुओका और नागासाकी के लिए दिया गया था।

सागा इलाके में प्रमुख रेलवे स्टेशन में पूरी तरह से पानी भर गया है और कई वाहन बारिश के पाने की वजह से फंस गए हैं। भूस्खलन की संख्या की भी जानकारी दी गयी है। इस घटना में तीन लोगो की मृत्यु हो गयी है और एक व्यक्ति गायब हो गया है।

क्योडो न्यूज़ के मुताबिक, द जापान मेट्रोलोजिकल एजेंसी के अनुमान के अनुसार पश्चिमी जापान से उत्तरी जापान की तरफ व्यापक इलाके में भारी वर्षा हो रही है। क्यूशू रेलवे कंपनी ने कई सुविधाओं को रद्द कर दिया है, विशेषकर इन तीन इलाको में सुविधाओं को बंद कर दिया गया है।

देश के मौसम संगठन द्वारा उत्तरी क्यूशू के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट का ऐलान कर दिया था और लगभग एक लाख से अधिक लोगो को सुरक्षा कारणों से अपने घरों को छोड़ने की सलाह दी गई थी।

जापानी सरकार के प्रवक्ता योशीहाइड सुगा ने कहा कि “नदियों, भूस्खलन और जलमग्न घरों के बाढ़ के कारण विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की कई खबरे हैं और आगामी घंटों में गंभीर नुकसान होने की संभावना है।”

 

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *