Wed. Apr 24th, 2024
    आग

    टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)| जापान के क्योटो शहर के एक एनीमेशन स्टूडियो में गुरुवार को आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से भी अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया ने इस घटना की जानकारी दी।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे लोकप्रिय टीवी एनीमेशन श्रृंखला और कलाकृतियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध क्योटो एनीमेशन कंपनी के तीन मंजिली स्टूडियो में आग लगी।

    घटना की सूचना पुलिस को देने वाले व्यक्ति और पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

    वहीं ऐसी संभावना है कि स्टूडियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल का छिड़काव किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *