Thu. Apr 25th, 2024
    जापान उम्रदराज लोग

    जापान में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां उम्र में 100 का आंकड़ा पार करने वाले सबसे अधिक लोग मौजूद हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी मानव विकास सूचकांक में जापान 19 वें पायदान पर बरकरार है। जापान में जिन्दा रहने की औसतन आयु 83.9 वर्ष है।

    जापान में इस साल 100 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या 69785 हो चुकी है। इसमें 88.1 फीसदी महिलायें हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है।

    रिपोर्ट के अनुसार जापान में अधिक जीवन का मुख्य कारण वहां लगातार हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी है और आम जनता में स्वास्थ्य को लेकर सजगता से भी जापान ने यह कीर्तिमान बनाया हैं।

    समाचार एजेंसी एफे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2,014 लोग अधिक है जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

    इसमें जापान की पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने का नाम भी हैं जिन्होंने हाल में अपनी 100 वीं वर्षगांठ मनायी है।

    साल 1971 से जापान में 100 वर्ष के उम्र वाले लोगों की वृद्धि हुई है और आने वाले समय में इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पापुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च के मुताबिक अगले साल तक जापान में 100 की उम्र का आंकड़ा पार करने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो जाएगी।

    एशिया दुनिया की सार्वधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं। समस्त विश्व की जनसंख्या का एशिया में 59.6 फीसदी है जिसमें सबसे अधिक भारत और चीन की जनसंख्या हैं। इसमें 49.96 प्रतिशत गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *