Fri. Apr 19th, 2024
    शिंजो आबे और डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को जापान से वापस मुल्क लौट गए हैं। जापानी सम्राट नारुहितो से मुलाकात करने वाले ट्रम्प पहले विदेशी मेहमान बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प टोक्यो के हनेदा एयरपोर्ट से एयर फाॅर्स वन विमान से वापस गए हैं। अलास्का में ईंधन भरने के बाद यह वापस वांशिगटन लौट जायेगा।

    वे शनिवार को जापान की यात्रा पर गए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ गोल्फ भी खेला था, सूमो रेसलिंग ट्रॉफी को प्रदान किया था और नारुहितो के साथ जश्न में शामिल हुए थे। उन्होंने अमेरिकी नौसैन्य बेस पर यात्रा के बाद दौरे को समाप्त कर दिया था।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो में सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के दौरान आर्थिक सम्बन्धो, उत्तर कोरिया, चीन और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता के बाबत चर्चा की थी।

    सीएनएन ने ट्रम्प के हवाले से कहा कि “मैं शासन में कोई परिवर्तन नहीं चाहता हूँ। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ। हम परमाणु हथियारों की गैर मौजूदगी की तरफ ध्यान लगाए हुए हैं।” दो दिनों पूर्व डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि “वह मध्य पूर्व में रक्षात्मक कार्रवाई के लिए 1500 सैनिको की तैनाती की मंज़ूरी दे रहे हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *