Thu. Mar 28th, 2024
    राजनाथ सिंह और शिंजो आबे

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे से मुलाकात की थी और जापान के साथ रक्षा समबंधो के विस्तार की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “जापानी पीएम के साथ बैठक अद्भुत थी। जापान के साथ हमरे द्विपक्षीय संबंधो की उच्च प्राथमिकता है।”

    राजनाथ सिंह पांच पूर्वी एशियाई मुल्को की यात्रा पर गए हैं जिसकी पहली यात्रा पर वह जापान पंहुचे हैं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जायेंगे और इसका मकसद रक्षा और सैन्य संबंधो को मज़बूत करना होगा। रक्षा मंत्री 2 और 3 सितम्बर को जापान की यात्रा पर होंगे।

    सिंह ने कहा कि “प्रधानमन्त्री शिंजो आबे के भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ निरंतर समपर्क में रहते हैं। जिहोने भारत और जापान की साझेदारी को विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी करार दिया है। इसने हमारे रक्षा सहयोग में एक नई रणनीतिक गहराई को जोड़ा है।”

    उन्होंने कहा कि “मैं आशावादी हूँ कि यह यात्रा दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मज़बूत करेगी। 2 और 3 सितम्बर को रक्षा मंत्री जापान की यात्रा पर होंगे और इसके बाद वह दक्षिण कोरिया कि९ द्विपक्षीय यात्रा करेंगे।”

    भारत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबु ने कहा कि ” जापान की यात्रा के साथ ही वह वार्षिक रक्षा मंत्रालय वार्ता की सहध्यक्ष्ता अपने समकक्षी के साथ करेंगे। मंत्रालय की वार्ता का उद्देश्य भारत जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजीद मज़बूत करना है और साथ ही दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा के विस्तार के लिए व्यापक चर्चा करना है।”

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *