Thu. Mar 28th, 2024
    टेलीकॉम

    देश में रिलायंस जिओ के आने के बाद से टेलीकॉम जगत में क्रांति आ गयी है। जहाँ पहले एक जीबी डेटा के लिए 200-300 रूपए देने होते थे, आज वही हमें 10 रूपए से कम में मिल जाता है। जिओ के बाद दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लान्स में बहुत हद तक कटौती कर दी है।

    रिलायंस जिओ डेटा प्लान

    रिलायंस जिओ ने हाल ही में अपना जिओ दन दना दन ऑफर निकाला है। इसके तहत आपको सिर्फ 399 रूपए में 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसके आलावा आपको फ्री वॉइस कालिंग का भी ऑफर दिया जा रहा है। आपको हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा।

    एयरटेल डेटा प्लान

    एयरटेल के ऑफर के मुताबिक आपको 349 रूपए में 28 दिन के लिए 28 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके आलावा आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कालिंग का ऑफर भी मिलेगा।

    एयरसेल डेटा प्लान

    एयरसेल इस मामले में जिओ को कड़ी टक्कर दे रहा है। एयरसेल सिर्फ 348 रूपए में 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा दे रहा है। इसके अलावा आपको 84 दिनों के लिए फ्री वॉइस कालिंग भी मिलेगी।

    आईडिया डेटा प्लान

    आईडिया अपने कस्टमर्स के लिए 453 रूपए क्क एक प्लान लेकर आया है जिसमे आपको 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा दिया जायेगा। इसके साथ ही आपको आईडिया के नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कालिंग दी जायेगी। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1200 मिनट दिए जाएंगे। इसमें आप एक दिन में 300 मिनट ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    वोडाफोन डेटा प्लान

    वोडाफोन 346 रूपए में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कालिंग के साथ साथ 28 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। वोडाफोन ने एक और प्लान निकाला है जिसमे आप 21 रूपए में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 4 जी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

    बीएसएनएल डेटा प्लान

    बीएसएनएल के सभी प्लान्स में आपको 3 जी डेटा दिया जाएगा। 333 रूपए में आपको 90 दिनों के लिए रोजाना तीन जीबी डेटा दिया जाएगा। इसी के साथ 444 रूपए में आपको रोजाना 4 जीबी डेटा 90 दिनों के लिए मिलेगा। इन दोनों प्लान्स में कालिंग की सुविधा नहीं है। इसके अलावा 666 रूपए में आपको 60 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कालिंग मिलेगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।