Sun. May 19th, 2024
जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल: ऐसी छह बॉलीवुड फिल्में जिनमे दिखाया गया ये घातक नरसंहार

जलियांवाला बाग नरसंहार दुनिया के इतिहास में सबसे घातक हमलों में से एक रहा है। पंजाब के अमृतसर में 6 से 7 एकड़ में फैले एक बगीचे में यह भीषण सामूहिक हत्या हुई थी। हजारों लोग बैसाखी मनाने और दमनकारी रोलेट एक्ट के खिलाफ विद्रोह करने के लिए एकत्र हुए थे।

उत्सव चल रहा था और इसी बीच कर्नल रेजिनाल्ड डायर की कमान में ब्रिटिश भारतीय सेना की लगभग 50 टुकड़ियों ने बगीचे की तरफ मार्च किया। उनके आदेश पर, सैनिकों ने लगभग 10 मिनट तक एकत्रित नागरिकों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

आज उस भयानक और दर्दनाक नरसंहार को 100 साल ही चुके हैं मगर वो हमेशा भारत के इतिहास में याद किया जाएगा। इस घटना पर, बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं तो आइये नज़र डालते हैं उन फिल्मो पर-

जलियां वाला बाग

बलराज ताह द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 1977 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में विनोद खन्ना, परीक्षत साहनी, शबाना आज़मी, सम्पूरण सिंह गुलज़ार और दीप्ति नवल ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म स्वतंत्रता सेनानी की एक हद तक तक बायोपिक भी थी जिन्होंने माइकल ओ’डायर का खून किया था। फिल्म इस नरसंहार के बाद की कहानी दिखाती है।

गाँधी 

रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा गांधी का सफ़र दिखाया। फिल्म में मॉन्टैग कमीशन द्वारा नरसंहार और उसके बाद की जांच का सटीक वर्णन किया गया था। इसे घटना के बारे में सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक माना जाता है।

शहीद उधम सिंह 

यह 1999 की क्रांतिकारी फिल्म स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन माइकल ओ’डायर को सजा देने में बिताया। ओ’डायर पंजाब के ब्रिटिश लेफ्टिनेंट गवर्नर थे जिन्होंने अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक हजार लोगों के नरसंहार का आदेश दिया था।

रंग दे बसंती

ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, ‘रंग दे बसंती’ उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी हैं। जलियांवाला घटना का काला और सफेद क्रम इतना शक्तिशाली है कि यह दर्शकों को एक ही समय में दुःख और ग्लानि के साथ छोड़ देता है। यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत देशभक्ति फिल्मों में से एक है।

फिल्लौरी 

फिल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और महरीन पीरजादा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के मुख्य किरदार शशि की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती क्योंकि उसके प्रेमी ने अमृतसर में नरसंहार में अपनी जान गंवा दी और उसे पूरी घटना के बारे में पता नहीं चला। फिल्म 2017 में आई थी।

द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 2002 की भारतीय ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म जलियांवाला बाग की घटना के बारे में भी बताती है जिसमे अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *