Thu. Mar 28th, 2024
    मोहन भागवत और जर्मन के राजदूत

    भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में बुधवार को मुख्यालय में मुलाकात की थी। अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इन तस्वीरो को साझा किया गया था। इसमें साफ़ देखा जा सकता है कि जर्मन राजदूत भागवत के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने इस मुख्यालय का जायजा भी लिया था।

    जर्मनी के राजदूत ने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि “नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दौरा किया और सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के साथ लम्बी मुलाकात की थी। इसकी स्थापना साल 1925 में की गयी थी, यह विश्व का सबसे बड़ा संघठन है। यह अपने इतिहास में गैर विवादस्पद रहा है।”

     भारत में जर्मनी के राजदूत के तौर पर लिंडर ने इस माह के शुरुआत में कार्यभार संभाला था। उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपनी विश्वसनीयता को हिंदी में प्रस्तुत किया था और इसका कारण उनका हिंदी भाषा के प्रति लगाव है।

    भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टेर जे लिंडनर ने इससे पूर्व कहा था कि “भारत की जनसँख्या 1.4 अरब है और उनकी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सीट होनी चाहिए। उनकी गैरमौजूदगी वैश्विक संस्था की विश्वसनीयता को नुकसान पंहुचा सकती है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *