Sat. Apr 20th, 2024
    जय हिन्द, जय इंडिया

    ओडिशा में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए एक एंथम बनाया गया है जिसे लोगो ने खूब पसंद किया है। ये एंथम ऑस्कर विजेता ए.आर रेहमान ने कंपोज़ किया है। इस टीज़र में उनके साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान भी नज़र आ रहे हैं। हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ साथ बाकि खिलाड़ी भी इस टीज़र का हिस्सा हैं।

    अपने ट्विटर अकाउंट पे इसे शेयर करते हुए ए.आर रेहमान ने लिखा- “हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के ऐंथम ‘जय हिन्द इंडिया’ का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया।”

    शाहरुख़ खान को देखकर उनकी फिल्म “चक दे इंडिया” की याद आ जाती है जिसमे उन्होंने एक हॉकी कोच की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को बेहद पसंद किया गया था।

    हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में ए.आर रेहमान के साथ साथ कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।

    वह कटक में होने वाले वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। 28 नवंबर को भारत पूल-सी में अपने अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के साथ हिस्सा लेने वाली बेल्जियम और कनाडा की भी टीमें हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *