Fri. Mar 29th, 2024

वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल खड़े किये है। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को बदतर कर दिया है। इन सवालो के साथ साथ उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी और अन्य मुद्दों पर भी सवाल किये। इन सवालो से केंद्र सरकार बैकफुट पर बनी हुई थी। वही अब सरकार की ओर से इस मामले पर जवाब यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने ही दिया है। जयंत सिन्हा ने कहा कि हम एक नई अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे है, जो की लम्बे समय में नए भारत के लिए फायदेमंद होगी।

 

जयंत ने कहा अर्थव्यवस्था ठीक होने में लम्बे समय की जरुरत

यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने बीजेपी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि एक या दो क़्वार्टर के डाटा को न देखते हुए इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अभी हम सरंचनात्मक सुधर कर रहे है, जो कि लम्बे समय तक हमारे लिए फायदेमंद होगी।

अपने एक आर्टिकल में जयंत सिन्हा ने लिखा है कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कई तरह के आर्टिकल लिखे गए है। उन्होंने आगे नई अर्थव्यवस्था पर कहा कि सरकार जो बदलाव कर रही है वह नए भारत की जरुरत है। नई इकोनॉमी तैयार हुई है, वह ज्यादा पारदर्शी होगी जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आगे जयंत ने लिखा कि जीएसटी, नोटबंदी ओर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा एक गेमचेंजिंग कोशिश है, जिसका असर लम्बे समय में दिखेगा। सभी मंत्रालय नई पॉलिसीस बना रहे है, कोयले के खदान की नीलामी के लिए भी सही तरीके अपनाये जा रहे है। इस सरकार के कार्यकाल में एफडीआई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि एफवाय 2014 में एफडीआई 36 बिलियन डॉलर थी। जो एफवाय 2017 में 60 बिलियन डॉलर तक पहुँच गयी है। जनधन-आधार-मोबाइल की सहायता से हम लोगों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कर रहे है।

 

यशवंत सिन्हा ने किया था मोदी ओर जेटली पर वार

पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरती जीडीपी ओर अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। अपने लेख में उन्होंने नोटबंदी के मामले पर मोदी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए लिखा था कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया।

यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि पीएम मोदी कहते है कि उन्होंने गरीबी को पास से देखा है। ऐसा लगता है कि उनके वित्तमंत्री इसी तरह का काम कर रहे है कि वह सभी भारतीयों को गरीबी नजदीक से दिखाए।

 

यशवंत सिन्हा ने किया था जेटली पर वार

सिन्हा ने जेटली पर वार करते हुए लिखा था कि जेटली इस सरकार अभी तक सबसे बड़ा चेहरा रहे है, कैबिनेट का नाम तय होने से पहले ही ये मान जा रहा था कि जेटली ही वित्तमंत्री बनेंगे। अपनी लोकसभा सीट हारने के बाद भी उन्हें कोई मंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाया था।

 

बेटे की बगावत के बाद शत्रुघन आये यशवंत के बचाव में

बीजेपी के सांसद शत्रुघन सिन्हा यशवंत सिन्हा के बचाव में आये है। शत्रुघन ने लिखा कि यशवंत सिन्हा क सच्चे नेता ओर जांचे-परखे बुद्धिमान शख्स है, उन्होंने खुद को सबसे बेहतरीन ओर सफलतम वित्तमंत्री के तौर पर साबित किया है। उन्होंने भारतीय आर्थिक स्थिति को आयना बताया है ओर बिलकुल सही बात कही है। मिस्टर सिन्हा हमेशा सोच समझ कर बात करते है उनकी बातो को गंभीरता से लेना चाहिए।