Fri. Mar 29th, 2024
    jammu kashmir highway

    जम्मू, 9 मई (आईएएनएस)| रामबन जिले में गुरुवार को भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिससे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

    यतायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन डिगडोल क्षेत्र में हुआ।

    एक अधिकारी ने कहा, “मलबा हटाने का प्रयास जारी है, यह एक भारी भूस्खलन था जो राजमार्ग पर सुबह हुआ। बनिहाल और उधमपुर दोनों और से राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है।”

    भूस्खलन वाले क्षेत्र में राजमार्ग के दोनों ओर 300 किलोमीटर लंबे हिस्से में वाहन फंसे हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *